कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया। इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। इन हमलों में रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया क‍ि रव‍िवार रात कीव पर रूस ने बहुत बड़ा हमला किया। रूस ने 68 मिसाइलें और 351 हमला करने वाले ड्रोन दागे। फिलहाल हमले के बाद राहत और बचाव का काम जारी है।

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर ल‍िखा, ”शहर में 10 से ज्‍यादा जगहों पर नुकसान हुआ है, जिनमें रिहायशी इमारतें भी शामिल हैं। सभी जरूरी सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और लोगों को बचाने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं। अब तक 64 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हमले में दुखद रूप से 11 लोगों की मौत हो गई है। मैं उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके अलावा, करीब 60 लोग घायल हुए हैं।”

जेलेंस्की ने बताया क‍ि कीव क्षेत्र में 16 लोग घायल हुए हैं और तीन लोगों की जान गई है। मैं उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। विश्नेव में मिसाइल हमले वाली जगह पर अभी भी आग लगी हुई है। वहां के निजी रिहायशी इलाके से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। हमले के बाद की स्थिति संभालने के लिए 400 से ज्‍यादा बचावकर्मी और पुलिस अधिकारी काम कर रहे हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा क‍ि हमारे सैनिकों ने ड्रोन और क्रूज मिसाइलों को मार गिराने में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन अफसोस की बात है कि वे रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में सफल नहीं हो सके। इसकी मुख्य वजह इंटरसेप्टर मिसाइलों की कमी है।

जेलेंस्की ने कहा क‍ि यह बेहद जरूरी है कि अंकारा में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन से दुनिया, खासकर अमेरिका और हमारे यूरोपीय साझेदार, हमारी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ठोस फैसले लेकर निकलें। इससे आम लोगों की जिंदगी की बेहतर सुरक्षा हो सकेगी। जब तक सहयोगी देशों के गोदामों में ‘पैट्रियट’ सिस्टम की मिसाइलें पड़ी रहेंगी, तब तक रूस को रिहायशी इमारतों पर हमले जारी रखने का हौसला मिलता रहेगा। अमेरिका और यूरोप के पास इस आतंक को रोकने की पूरी क्षमता है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

admin

Read Previous

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

Read Next

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com