अमेरिका के साथ तनातनी के बीच ईरान का दावा- सेना का ड्रोन समुद्र में मिशन पूरा करके लौटा

तेहरान । अमेरिका से तनातनी के बीच ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि सेना का एक ड्रोन समुद्र में एक मिशन पूरा करके लौटा है। ईरानी मीडिया ने बताया कि ईरान की सेना का एक ड्रोन अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में एक ‘निगरानी मिशन’ पर था।

यह दावा अमेरिकी सेना के उस बयान के कुछ समय बाद किया गया है, जिसमें कहा गया था कि उसने एक ईरानी विमान को मार गिराया है, जो एक एयरक्राफ्ट कैरियर के बहुत करीब आ गया था।

फार्स न्यूज एजेंसी ने बिना नाम लिए सूत्रों के हवाले से बताया कि ड्रोन ने ईरान के आसपास के इलाकों में मिलिट्री गतिविधियों पर सफलतापूर्वक नजर रखी और रियल टाइम में डेटा ग्राउंड बेस को भेजा। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि रिपोर्ट में ऐसे मिशन को क्षेत्र की पूरी निगरानी के लिए जरूरी बताया गया है।

ईरान की सेमी-ऑफिशियल तस्नीम न्यूज एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि ईरान का अपने एक ड्रोन से संपर्क टूट गया है, जिसके कारण की जांच की जा रही है और पता चलने के बाद इसकी घोषणा की जाएगी।

इससे पहले, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा था कि एक अमेरिकी एफ-35सी लड़ाकू विमान को अरब सागर में एक ईरानी शाहेद-139 ड्रोन को मार गिराने के लिए मजबूर होना पड़ा। कमांड ने बताया कि जब कैरियर ईरानी तट से लगभग 800 किमी दूर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से गुजर रहा था, तब ड्रोन ने यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर रुख किया।

अमेरिकी बयान के अनुसार, आत्मरक्षा के लिए ड्रोन को मार गिराया गया। सेना ने कहा कि इस घटनाक्रम में कोई भी अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ और न ही कोई उपकरण क्षतिग्रस्त हुआ।

यह घटनाक्रम क्षेत्र में अमेरिकी सेना की महत्वपूर्ण तैनाती के बीच देखने को मिला। ट्रंप प्रशासन ने जनवरी के आखिर में एक एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और कई युद्धपोतों को मध्य पूर्व में तैनात किया था, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति तेहरान को लगातार चेतावनी दे रहे हैं।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी चुनावों में संघीय भूमिका की मांग की

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले चुनावों में संघीय सरकार की भूमिका को ज्यादा मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि जो...

राहुल गांधी का दावा- ‘हमारी सेना चीन के टैंकों पर हमला करना चाहती थी, लेकिन अकेला छोड़ा गया’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की 'किताब' को मीडिया के सामने पेश करते हुए दावा किया कि हमारी सेना...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ अमेरिका के 25 शहरों में हुए प्रदर्शन

वाशिंगटन । बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा के खिलाफ अमेरिका में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में अमेरिका के 25 शहरों में शांतिपूर्ण...

विदेश मंत्री जयशंकर ने वाशिंगटन में अपने समकक्ष मार्को रुबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की

वाशिंगटन । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के साथ अलग-अलग बैठकें कीं, जिसमें भारत-अमेरिका रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी पर व्यापक...

राष्ट्रपति लूला के भारत दौरे से पहले ब्राजील के राजदूत बोले, ‘दोनों देश रणनीतिक साझेदारी नए स्तर पर ले जा रहे’

नई दिल्ली । ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा फरवरी में भारत दौरे पर आने वाले हैं। इसे लेकर भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ फेलिक्स हाजिन्स्की दा...

पाकिस्तानी कोर्ट ने इमरान खान की बहन के खिलाफ फिर से जारी किया गैर-जमानती वारंट

इस्लामाबाद । रावलपिंडी की एक एंटी-टेररिज्म कोर्ट (एटीसी) ने मंगलवार को एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान और उनके दो जमानतदारों के खिलाफ...

म्यांमार में 6.0 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता समेत पूर्वी भारत में तेज झटके महसूस, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली । पूर्वी भारत में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र म्यांमार में था, जहां रात 9.4 बजे आईएसटी एक शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप...

भारत के हाई कमिश्नर और फिजी संसद के अध्यक्ष ने आपसी सहयोग को मजबूत करने पर की चर्चा

सुवा । फिजी में भारत के हाई कमिश्नर सुनीत मेहता ने सोमवार को फिजी संसद के अध्यक्ष फिलिमोन जिटोको के साथ मीटिंग की। दोनों नेताओं ने इस दौरान आपसी सहयोग...

ईरान ने हाल के विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लगभग 3,000 लोगों की सूची जारी की

नई दिल्ली । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के कार्यालय ने देश में हाल ही में हुई अशांति के दौरान मारे गए लोगों की एक सूची जारी की है। इस...

अमेरिकी विशेषज्ञों ने भारत के बजट का किया समर्थन, बोले- ‘मैन्युफैक्चरिंग बढ़ने से करोड़ों नई नौकरियों के अवसर’

वॉशिंगटन । भारत के आम बजट की अमेरिका के अर्थशास्त्री और बिजनेस लीडर्स ने खूब सराहना की। इन लोगों ने कहा कि नया यूनियन बजट भारत की विकास की रफ्तार...

एस जयशंकर का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा, महत्वपूर्ण खनिज को लेकर मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस. जयशंकर सोमवार को अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। ईएएम...

कमर्शियल संबंधों को मजबूती और नए मौके की तलाश में कनाडा से ट्रेड मिशन आ रहा भारत

नई दिल्ली । कनाडा के न्यू ब्रंसविक प्रांत से एक ट्रेड मिशन 2 से 6 फरवरी, 2026 तक भारत आएगा। इसका मकसद दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते मार्केट में...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत अपने संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करने में सफल रहा: पीयूष गोयल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com