भारत में अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ का यूएस का कैलकुलेशन वास्तविकता से अधिक : बर्नस्टीन

नई दिल्ली । दिग्गज ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने कहा कि भारत में अमेरिकी वस्तुओं पर लगने वाले टैरिफ का यूएस का कैलकुलेशन अनुमान से अधिक है, क्योंकि इसमें देश में घरेलू स्तर पर लगने वाले टैक्स को भी शामिल कर लिया गया है।

बर्नस्टीन के विश्लेषण के मुताबिक है कि अमेरिका द्वारा भारत पर 26 प्रतिशत जवाबी टैरिफ लगाने के लिए उपयोग की गई टैरिफ दर ‘वास्तविकता से अधिक’ है।

ब्रोकरेज ने कहा कि “अमेरिकी कैलकुलेशन में घरेलू करों और मुद्रा में उतार-चढ़ाव जैसे गैर-टैरिफ उपाय शामिल हैं, जिससे अमेरिकी वस्तुओं पर भारत द्वारा लगाए गए टैरिफ कैलकुलेशन में अधिक हो जाता है।”

ब्रोकरेज ने कहा कि भारी टैरिफ से अमेरिका में महंगाई दर पर असर होगा, जिससे मांग में कमी आएगी और मंदी की संभावना बढ़ जाएगी।

हालांकि, बर्नस्टीन का मानना ​​है कि वर्तमान टैरिफ उपाय संभवतः वार्ता के लिए शुरुआती बिंदु हैं और इनमें से कई टैरिफ 2025 की दूसरी छमाही में समाप्त हो सकते हैं।

अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं के लिए निर्धारित 26 प्रतिशत टैरिफ अधिक है, लेकिन आईटी सेवाओं और फार्मास्यूटिकल्स जैसे देश के प्रमुख निर्यातों को इससे छूट दी गई है। यह दोनों सेक्टर भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए काफी अहम हैं।

बर्नस्टीन का मानना है कि चीनी वस्तुओं पर अधिक टैरिफ होने से भारत को इसका फायदा मिल सकता है।

हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि 1 अप्रैल को राष्ट्रपति ट्रंप और कांग्रेस को सौंपी गई यूएसटीआर रिपोर्ट में कहा गया है कि “भारत द्वारा मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) पर लागू औसत टैरिफ दर 17 प्रतिशत है।”

रिपोर्ट में बताया गया कि भारत ने कई प्रकार की वस्तुओं पर उच्च टैरिफ लागू कर रखा है, जिनमें वनस्पति तेल, सेब, मक्का और मोटरसाइकिल पर 50 प्रतिशत, ऑटोमोबाइल और फूल पर 60 प्रतिशत और मादक पेय पर 150 प्रतिशत टैरिफ हैं।

रिपोर्ट में बजट 2025-26 में अमेरिकी वस्तुओं के लिए घोषित भारतीय टैरिफ में कटौती को शामिल नहीं किया गया है।

उदाहरण के लिए, बाइक पर शुल्क घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि बॉर्बन व्हिस्की पर शुल्क 150 प्रतिशत से घटाकर 100 प्रतिशत कर दिया गया है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

दक्षिण कोरिया : अपने महाभियोग पर फैसला सुनने अदालत में पेश नहीं होंगे राष्ट्रपति यून

Read Next

प्रधानमंत्री मोदी का बैंकॉक में जोरदार स्वागत, बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com