राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह है : मन की बात में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्ष 2023 के अपने आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अयोध्या के भव्य राम मंदिर का भी जिक्र किया। ‘मन की बात’ के 108 वें एपिसोड को अपने लिए बहुत खास बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, “अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह और उमंग है। लोग अपनी भावनाओं को अलग-अलग तरह से व्यक्त कर रहे हैं। आपने देखा होगा कि बीते कुछ दिनों में श्री राम और अयोध्या को लेकर कई सारे नए गीत और भजन बनाए गए हैं। बहुत से लोग नई कविताएं भी लिख रहे हैं। इसमें बड़े-बड़े अनुभवी कलाकार भी हैं तो नए उभरते युवा साथियों ने भी मन को मोह लेने वाले भजनों की रचना की है। कुछ गीतों और भजनों को तो मैंने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ऐसा लगता है कि कला जगत अपनी अनूठी शैली में ऐतिहासिक क्षण का सहभागी बन रहा है।”

पीएम मोदी ने लोगों से हैशटैग ‘श्रीरामभजन’ के साथ अपनी रचनाओं को साझा करने का आग्रह करते हुए आगे कहा, “मेरे मन में एक बात आ रही है कि क्या हम सभी लोग ऐसी सारी रचनाओं को एक कॉमन हैशटैग के साथ शेयर करें। मेरा आपसे अनुरोध है कि हैशटैग ‘श्रीरामभजन’ के साथ आप अपनी रचनाओं को सोशल मीडिया पर शेयर करें। यह संकलन भावों का, भक्ति का ऐसा प्रवाह बनेगा जिसमें हर कोई राममय हो जाएगा “

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 108वें एपिसोड को अपने लिए खास बताते हुए कहा कि आज हमारी साझा यात्रा का 108वां एपिसोड है। हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मन के, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां, 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड उनके लिए और खास हो गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2023 में भारत द्वारा हासिल की गई कई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए देशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। देशवासियों से नववर्ष 2024 में भी 2023 की तरह की ही भावना और गति को बनाए रखने का आह्वान भी किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है। 2024 में भी हमें इसी भावना और गति को बनाए रखना है।

वर्ष 2023 में भारत द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत का इनोवेशन हब बनना, इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं हैं। 2015 में हम ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 81वें रैंक पर थे। आज हमारी रैंक 40 है। इस वर्ष भारत में फाइल होने वाले पेटेंट्स की संख्या ज्यादा रही है, जिसमें करीब 60 प्रतिशत डोमेस्टिक फंड के थे। भारत के प्रयास से 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया गया। इससे इस क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप्स को बहुत सारे अवसर मिले हैं।

प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य को लेकर भी देशवासियों को नसीहत देते हुए कहा कि फिजिकल हेल्थ को लेकर दिलचस्पी जिस तरह से बढ़ रही है, उससे इस क्षेत्र से जुड़े कोच और ट्रेनर्स की डिमांड भी बढ़ रही है। उन्होंने फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर देने की नसीहत दी।

प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता और सदुपयोग पर जोर देते हुए कहा, हाल ही में काशी-तमिल संगमम में हिस्सा लेने के लिए हजारों लोग तमिलनाडु से काशी पहुंचे थे। वहां उन्होंने उन लोगों से संवाद के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल का सार्वजनिक रूप से पहली बार उपयोग किया। उन्होंने कहा कि वे मंच से हिंदी में संबोधन कर रहे थे लेकिन एआई ट्रांसलेशन टूल की वजह से वहां मौजूद तमिलनाडु के लोगों को उनका वही संबोधन उसी समय तमिल भाषा में सुनाई दे रहा था।

–आईएएनएस

ईरान ने हाल के विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लगभग 3,000 लोगों की सूची जारी की

नई दिल्ली । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के कार्यालय ने देश में हाल ही में हुई अशांति के दौरान मारे गए लोगों की एक सूची जारी की है। इस...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा- ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत

वॉशिंगटन । अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। उन्होंने कहा कि...

ट्रंप का दावा: रूस एक हफ्ते तक यूक्रेन के शहरों पर नहीं करेगा हमला; शांति वार्ता में आई तेजी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस इस बात पर राजी हो गया है कि कड़ाके की ठंड के दौरान एक हफ्ते तक यूक्रेन की...

क्यों बढ़ रही है अमेरिका में महंगाई? फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने बताई असली वजह

वाशिंगटन । अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिका में बढ़ती महंगाई की मुख्य वजह लोगों की ज्यादा मांग नहीं, बल्कि आयातित सामान पर...

सऊदी क्राउन प्रिंस से बोले पेजेशकियन, ‘ईरान अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत शांति प्रक्रिया के लिए तैयार’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि ईरान शांति स्थापित करने और लड़ाई रोकने के लिए किसी भी प्रक्रिया का स्वागत करने को तैयार है। ईरानी राष्ट्रपति...

रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों में लगे हुए हैं ट्रंप : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने की कोशिशों में लगातार जुड़े हुए हैं। हालांकि, इस समय रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं उर्सुला वॉन, बोलीं- यह जीवन का सबसे बड़ा सम्मान

नई दिल्ली । भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 77वें गणतंत्र दिवस के आयोजन समारोह में यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय...

ट्रंप की प्रेशर पॉलिटिक्स से तंग आया ईयू, अमेरिका से तकनीकी निर्भरता घटाने पर कर रहा विचार

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी शर्तों पर व्यापार करने के लिए टैरिफ के जरिए दबाव बना रहे हैं। ट्रंप अपने हिसाब से लगातार तमाम देशों को...

ट्रंप एक नया संयुक्त राष्ट्र बनाकर उस पर अकेले नियंत्रण चाहते हैं : ब्राजील के राष्ट्रपति लूला

ब्रासीलिया । ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक नया संयुक्त राष्ट्र बनाना चाहते हैं और उस पर अकेले...

ट्रंप का कनाडा को झटका: ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का न्यौता वापस लिया

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को अपने नए बनाए गए बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का दिया गया निमंत्रण वापस ले लिया है। यह कदम...

यूक्रेन ने रूसी बंदरगाह पर ड्रोन से किया हमला, तीन लोगों की मौत

मॉस्को । रूस और यूक्रेन के बीच लगातार हमले जारी हैं। ताजा अपडेट में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रूस के क्रास्नोडार इलाके में पोर्ट पर यूक्रेन ने हमला किया।...

स्वीडन ने नॉर्वे और फ्रांस की तरह ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का प्रस्ताव ठुकराया

नई दिल्ली । फ्रांस और नॉर्वे के बाद एक और यूरोपीय देश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुझाए बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।...

admin

Read Previous

2024 में ट्रम्प को चुनाव से बाहर करनेे से अमेरिका हो सकता है विभाजित : ओबामा के पूर्व सहयोगी डेविड एक्सलरोड

Read Next

बीएसएफ ने 2023 में पंजाब में पाकिस्तान के 107 ड्रोन गिराए, 442 किलो हेरोइन जब्त की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com