दक्षिण कोरिया : पूर्व रक्षा मंत्री देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार

सोल । दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सूक योल द्वारा पिछले सप्ताह कुछ समय के लिए मार्शल लॉ की घोषणा के बाद कथित देशद्रोह की जांच के बीच अभियोजन पक्ष ने रविवार को पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून को गिरफ्तार कर लिया।

राजनीतिक उथल-पुथल की जांच कर रहे विशेष जांच मुख्यालय ने कहा कि उसने किम को गिरफ्तार कर लिया है और उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक किम को पूर्वी सोल के एक हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है।

किम की गिरफ्तारी विशेष जांच मुख्यालय में पूछताछ के लिए रात उपस्थित होने के लगभग छह घंटे बाद हुई। उन्होंने कहा कि वह चल रही जांच में सक्रिय रूप से सहयोग करेंगे।

किम ने राष्ट्रपति यून सुक येओल को मार्शल लॉ लागू करने का सुझाव दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति ने विपक्ष द्वारा नियंत्रित नेशनल असेंबली के साथ बढ़ते राजनीतिक गतिरोध के बीच मंगलवार देर रात इसे घोषित कर दिया। नेशनल असेंबली द्वारा इसे समाप्त करने के लिए मतदान करने के छह घंटे बाद राष्ट्रपति ने आदेश को पलट दिया।

इस घटनाक्रम के बाद किम ने इस्तीफा दे दिया, जिसे राष्ट्रपति ने गुरुवार को स्वीकार कर लिया।

ऐसा माना जा रहा है कि अभियोजकों ने किम को उनके आरोपों की गंभीरता और पूर्व रक्षा प्रमुख द्वारा साक्ष्य मिटाने की संभावना को ध्यान में रखते हुए गिरफ्तार किया है।

कयास ऐसे भी लगाए जा रहे हैं कि किम साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास कर सकते हैं, क्योंकि यह पाया गया कि वह अपना पिछला टेलीग्रम अकाउंट डिलीट करने के बाद पुनः टेलीग्राम में शामिल हो गए हैं।

अभियोजन पक्ष पुरानी बातचीत का डाटा रिस्टोर करने की कोशिश कर रहा है।

दक्षिण कोरिया कानून के अनुसार, यदि यह मानने के पर्याप्त आधार हों कि कोई गंभीर अपराध किया गया है या जब सबूत नष्ट करने के संभावित प्रयास की चिंता हो तो संदिग्धों को बिना वारंट के गिरफ्तार किया जा सकता है।

जांच मुख्यालय किम के खिलाफ उनकी हिरासत के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी वारंट जारी करने पर विचार कर रहा है। यदि अभियोजन पक्ष गिरफ्तारी वारंट जारी करने में असफल रहता है, या कोर्ट इस याचिका को खारिज कर देता है तो किम को तुरंत रिहा करना पड़ेगा।

–आईएएनएस

पीएम गोल्डा मेयर: इजरायल की ‘दादी’, जिन्होंने भारत का मुश्किल समय में दिया साथ

नई दिल्ली । 'यू कैन नॉट शेक हैंड्स विद अ क्लेंच्ड फिस्ट'—यानी मुट्ठी बंद हो तो हाथ नहीं मिलते। यही मशहूर कथन है इजरायल की पहली और दुनिया की तीसरी...

पाक‍िस्‍तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 50 घायल

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जि‍ले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ मह‍िलाओं की मौत हो गई। कल्याणकारी भुगतान के वितरण के...

विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान से 550 से ज्यादा भारतीयों को निकालने में मदद के लिए आर्मेनिया को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर बेल्जियम के दौरे पर हैं। मिडिल ईस्ट में इस समय भारी तनाव चल रहा है। ताजा हालात में वहां के...

अफवाहों के बीच नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, आम लोगों से घुलते-मिलते दिखे इजरायली पीएम

नई दिल्ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं जिनमें उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए जा...

मध्य-पूर्व स्थिति पर चीन के विशेष दूत ने कुवैत और कतर से बातचीत की

बीजिंग । मध्य पूर्व मामलों के लिए चीन के विशेष दूत जाई जून ने कुवैत सिटी में कुवैती विदेश मंत्री खालिद अल-जर्राह से मुलाकात की। खालिद अल-जर्राह ने कहा कि...

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

ईरान में कैसा था राजशाही शासन? इस्लामिक क्रांति के बाद शाह शासन का अंत और धार्मिक सत्ता की हुई शुरुआत

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। अमेरिकी सरकार ने पहले ही कह दिया है कि...

यूएन ने जताई चिंता, तालिबान की पाबंदियों से अफगान महिलाओं तक मदद पहुंचाने में मुश्किल

काबुल । संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

तेहरान । अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक...

ट्रंप की अपील: ऑस्ट्रेलिया ईरानी महिला सॉकर टीम को शरण दे, मौत के खतरे से बचाए- अमेरिका तैयार

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया सरकार पर मानवीय गलती का आरोप लगाते हुए ईरानी राष्ट्रीय महिला सॉकर टीम को शरण देने की अपील की है। ट्रंप ने...

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और...

admin

Read Previous

सीरिया : कौन हैं राष्ट्रपति असद, जिन्हें हटाने के लिए लंबे समय से जारी है खूनी संघर्ष

Read Next

सीरिया में असद शासन के ‘पतन’ के बीच इजरायल ने गोलान बफर जोन में सेना की तैनात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com