वरिष्ठ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की शनिवार को बांद्रा पूर्व में निर्मल नगर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, उनके कार्यालय के बाहर कम से कम दो-तीन लोगों ने घात लगाकर उन पर हमला किया। जैसे ही वह कार्यालय पर पहुंचे हमलावर दौड़ते हुए आए और व्यवसायी-सह-राजनेता सिद्दीकी पर अंधाधुंध कई राउंड गोलियां चलाईं। उन्हें दो-तीन गोलियां लगीं, जिनमें से एक सीने में लगी।

पास में खड़े एक सहयोगी को भी पैर में गोली लगी। घटना रात करीब 9.30 बजे की है। हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए।

शुरू में लोगों ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया क्योंकि जगह-जगह पुतला दहन के कारण पटाखों की आवाजों में गोलियों की आवाज कहीं खो गई। जैसे ही कुछ लोगों को एहसास हुआ कि गोलीबारी हुई है, उनके सहयोगियों और अन्य लोगों ने उन्हें बांद्रा पश्चिम के लीलावती अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी मिलते ही राकांपा, कांग्रेस और महायुति के नेता तथा बड़ी संख्या में उनके समर्थक अस्पताल पहुंच गए। उनके कांग्रेस विधायक बेटे जीशान बी. सिद्दीकी, उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त सहित अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, गोलीबारी के तुरंत बाद अंधेरी पूर्व से दो लोगों को हिरासत में लिया गया और अपराध शाखा द्वारा आगे की जांच जारी है।

हालांकि प्रभावशाली और प्रमुख अल्पसंख्यक समुदाय के नेता सिद्दीकी की हत्या के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है, लेकिन अस्थायी रूप से यह संदेह है कि यह बिजनेस की प्रतिद्वंद्विता का नतीजा है।

दशकों तक कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुनील दत्त और उनकी बेटी प्रिया दत्त के करीबी सहयोगी रहे, सिद्दीकी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी में अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे।

चर्चा है कि उनके बेटे जीशान भी आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़ सकते हैं।

विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) नेताओं ने सिद्दीकी की सनसनीखेज हत्या के लिए महायुति शासन की आलोचना की है और उपमुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की है।

–आईएएनएस

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

यूएई के पेट्रोलियम सुविधा केंद्र की स्‍थित‍ि संभली, ड्रोन हमले के बाद भड़की थी आग

दुबई । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में पेट्रोलियम सुविधा केंद्र पर ड्रोन हमले के बाद लगी आग को सोमवार को काबू में कर लिया गया है। अधिकारियों ने...

कोलकाता के गोदाम में भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई

कोलकाता । कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर में स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या सोमवार को बढ़कर सात हो गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस...

कर्नाटक हादसा: बस से चार जली लाशें बरामद, कुल 5 मौतें

चित्रदुर्ग । कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार को एक कंटेनर ट्रक से टक्कर के बाद आग लगने वाली बस से चार शव बरामद किए गए। पुलिस ने कंटेनर ट्रक...

फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार की कंटेनर से टक्कर, दो की मौत, एयर बैग भी नहीं बचा पाए जान

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार सुबह घनी धुंध के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीकरी के पास कंटेनर और कार में टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की...

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का सवाल, गोवा में 25 लोगों की मौत का जवाब कौन देगा?

नई दिल्ली । वंदे मातरम के 150वीं सालगिरह पर सोमवार को लोकसभा में 10 घंटे की चर्चा शुरू हो चुकी है। इसे लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा...

दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 10 ठिकानों पर की छापेमारी

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले में जांच अब और तीव्र हो गई है। सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में 10...

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, बाल-बाल बचे यात्री, दिल्ली से वाराणसी जा रही थी बस

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात दिल्ली से वाराणसी जा रही एक डबल डेकर बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसा दनकौर थाना क्षेत्रांतर्गत...

हैदराबाद: आउटर रिंग रोड पर कार में लगी आग, एक शख्स की मौत

हैदराबाद । हैदराबाद में सोमवार सुबह एक कार में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। यह दुर्घटना शहर के बाहरी इलाके शमीरपेट के पास आउटर रिंग रोड पर...

बांग्लादेश में भूकंप से तबाही: शेख हसीना ने जताया दुख, राहत प्रयासों में ढिलाई के लिए यूनुस सरकार को ठहराया जिम्मेदार

ढाका । बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भूकंप से मची तबाही पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को सांत्वना देते...

सऊदी बस हादसा: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख, राहत के लिए बनाया कंट्रोल रूम

हैदराबाद । सऊदी अरब में उमराह के लिए मदीना जा रहे यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें करीब 40 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई। जान...

आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सऊदी बस हादसे पर जताया दुख

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सऊदी अरब में हुए दुखद बस हादसे पर दुख व्यक्त...

admin

Read Previous

अजय देवगन, करीना कपूर ने किया पुतला दहन; केजरीवाल बोले – ‘रामायण हमारी संस्कृति का हिस्सा’

Read Next

डॉलर के मुकाबले रुपया फिसलकर 84 के पार, क्यों गिर रही है भारतीय मुद्रा?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com