नई दिल्ली: पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस देशव्यापी विरोध- प्रदर्शन कर रही है।इस प्रदर्शन में लाखो कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे है।जो सड़क से लेकर संसद तक हल्ला बोल रहे है। इस प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए राज्यसभा सांसद काला कुर्ता व पगड़ी पहनकर संसद भवन पहुंचे।
राहुल तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी।यह नारा पूरे सेंट्रल दिल्ली में सुन्ने को मिला।इस विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता व हरारो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महंगाई और बेरोजगारी पर देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा दौर में हम लोकतंत्र को पूर्ण रुप से खत्म होते देख रहे है। उन्होंने कहा कि भारत ने लगभग एक सदी पहले जो कुछ भी ईंट-पत्थरों से बनाया था, वह आपकी आंखों के सामने नष्ट किया जा रहा है।
राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता राष्ट्रपति भवन तक मार्च के लिए निकले लेकिन उन्हें रास्ते में रोक दिया गया। राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है।
प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका सहित कई सांसद काले रंग के कपड़े में नजर आए। राहुल गांधी ने कल ही केंद्र सरकार के खिलाफ तेवर दिखाते हुए कहा था कि मैं मोदीवव से नहीं डरता, जो करना है कर लें।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को विजय चौक पर रोक दिया गया और वह वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।
कांग्रेस सांसदों ने संसद में काले रंग के कपड़े पहनकर वेल में नारेबाजी की। राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई, क्योंकि कांग्रेस सदस्यों ने सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग पर हंगामा किया।
राहुल गांधी का चेहरा भले ही सत्ता पक्ष को परेशान न कर रहा हों मगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान जरूर फूंक रहा था। राहुल का अंदाज देख कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी जोर से नारा लगा रहे थे। इतना ही नहीं राहुल एक कदम बढ़ातें थें तो कार्यकर्ता दस कदम आगे बढ़ते थे।
इस प्रदर्शन के दौरान राजधानी की सड़कों को छावनी में बदल दिया गया था। पुलिस के अलावा रैपिड एक्सन फोर्स भी हर जगह तैनात थी। वाटर कैनन वाली गाड़ियां लगाई गई थीं। कांग्रेस प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने जा रही थी। मगर पुलिस का पहरा भी तगड़ा था। पुलिस ने बैरिकेटिंग भी लगा रखी थी। प्रियंका गांधी वाड्रा अपने कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ती जा रहीं थीं और पुलिस उनको रोक रही थी। प्रियंका पुलिस की तरफ देख तक नहीं रहीं थीं।
————इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम