पुतिन से बात करेंगे ट्रंप, क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध ?

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने फ्लोरिडा से वाशिंगटन की देर रात की फ्लाइट के दौरान एयर फोर्स वन पर मीडिया से कहा, “हम देखना चाहते हैं कि क्या हम युद्ध को समाप्त कर सकते हैं। शायद हम कर सकते हैं, शायद हम नहीं भी कर सकते, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास बहुत अच्छा मौका है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैं मंगलवार को राष्ट्रपति पुतिन से बात करूंगा। वीकेंड में बहुत काम किया गया है।”

इससे पहले क्रेमलिन ने शुक्रवार को कहा कि पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ के जरिए ट्रंप को उनकी युद्ध विराम योजना के बारे में एक संदेश भेजा और ‘सतर्क आशावाद’ व्यक्त किया कि तीन साल से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुंचा जा सकता है।

अमेरिका में अलग-अलग संडे शो के दौरान विटकॉफ, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने इस बात पर जोर दिया कि रूस के युद्ध विराम पर सहमत होने से पहले कई चुनौतियों का समाधान किया जाना बाकी है, युद्ध का अंतिम शांतिपूर्ण समाधान दूर की बात है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें रूसी युद्ध को समाप्त करने का एक अच्छा मौका दिखाई दे रहा है। कीव की ओर से 30-दिवसीय अंतरिम युद्धविराम के अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार करने के बाद उनका यह बयान आया।

हालांकि, जेलेंस्की ने लगातार कहा है कि उनके देश की संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है और रूस को उस क्षेत्र को सौंपना चाहिए जिसे उसने जब्त किया है।

रूस ने 2014 में क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा कर लिया था और अब 2022 में देश पर आक्रमण करने के बाद से चार पूर्वी यूक्रेनी क्षेत्रों पर उसका नियंत्रण है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

कटरा में ओरी ने तोड़ा नियम, दर्ज हुई एफआईआर

Read Next

झारखंड के मंत्रियों ने गिरिडीह की घटना के लिए भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, कहा- माहौल बिगाड़ने की कर रहे साजिश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com