झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रकट किया दुख

झांसी । उत्तर प्रदेश की झांसी में ‘महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज’ में शुक्रवार को एनआईसीयू वार्ड में आग लगने से 10 नवजात की मौत हो गई। इसको लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख प्रकट किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झांसी की घटना को हृदय विदारक बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी में हुई दुर्घटना में कई नवजात शिशुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर, शोक संतप्त माता-पिता और परिवारजनों को, यह क्रूर आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायल हुए शिशुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना को अत्यंत दुख पहुंचाने वाला बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ झांसी (उत्तर प्रदेश) के मेडिकल कॉलेज में हुई दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु के बारे में जानकर अत्यंत दुख पहुंचा है। मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही जो बच्चे घायल हैं मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं।’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को हृदयविदारक बताते हुए जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर राहत और बचाव कार्य करने को कहा है। उन्होंने शुक्रवार रात ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘जनपद झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में घटित एक दुर्घटना में हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों को संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पीड़ित परिजनों को सरकार की तरफ से मुआवजा राशि देने का ऐलान किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू वार्ड) में अग्निकांड की हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मृतक बच्चों के पीड़ित परिजनों को 5-5 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिए जाने का निर्णय लिया गया है। मैं ईश्वर से घायल नवजात शिशुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की करता हूं। मैं और मेरी सरकार प्रदेशवासियों के हर दुख, हर परिस्थिति में उनके साथ हैं।”

बता दें कि हादसे को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सचिन माहौर ने बताया कि एनआईसीयू वार्ड में 54 बच्चे भर्ती थे। अचानक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के अंदर आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास किए गए लेकिन चूंकि कमरा अत्यधिक ऑक्सीजन युक्त था, इसलिए आग तेजी से फैल गई। कई बच्चों को बचा लिया गया। 10 बच्चों की मौत हो गई। घायल बच्चों का इलाज चल रहा है।

–आईएएनएस

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

यूएई के पेट्रोलियम सुविधा केंद्र की स्‍थित‍ि संभली, ड्रोन हमले के बाद भड़की थी आग

दुबई । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में पेट्रोलियम सुविधा केंद्र पर ड्रोन हमले के बाद लगी आग को सोमवार को काबू में कर लिया गया है। अधिकारियों ने...

कोलकाता के गोदाम में भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई

कोलकाता । कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर में स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या सोमवार को बढ़कर सात हो गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस...

कर्नाटक हादसा: बस से चार जली लाशें बरामद, कुल 5 मौतें

चित्रदुर्ग । कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार को एक कंटेनर ट्रक से टक्कर के बाद आग लगने वाली बस से चार शव बरामद किए गए। पुलिस ने कंटेनर ट्रक...

फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार की कंटेनर से टक्कर, दो की मौत, एयर बैग भी नहीं बचा पाए जान

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार सुबह घनी धुंध के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीकरी के पास कंटेनर और कार में टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की...

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का सवाल, गोवा में 25 लोगों की मौत का जवाब कौन देगा?

नई दिल्ली । वंदे मातरम के 150वीं सालगिरह पर सोमवार को लोकसभा में 10 घंटे की चर्चा शुरू हो चुकी है। इसे लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा...

दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 10 ठिकानों पर की छापेमारी

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले में जांच अब और तीव्र हो गई है। सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में 10...

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, बाल-बाल बचे यात्री, दिल्ली से वाराणसी जा रही थी बस

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात दिल्ली से वाराणसी जा रही एक डबल डेकर बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसा दनकौर थाना क्षेत्रांतर्गत...

हैदराबाद: आउटर रिंग रोड पर कार में लगी आग, एक शख्स की मौत

हैदराबाद । हैदराबाद में सोमवार सुबह एक कार में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। यह दुर्घटना शहर के बाहरी इलाके शमीरपेट के पास आउटर रिंग रोड पर...

बांग्लादेश में भूकंप से तबाही: शेख हसीना ने जताया दुख, राहत प्रयासों में ढिलाई के लिए यूनुस सरकार को ठहराया जिम्मेदार

ढाका । बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भूकंप से मची तबाही पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को सांत्वना देते...

सऊदी बस हादसा: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख, राहत के लिए बनाया कंट्रोल रूम

हैदराबाद । सऊदी अरब में उमराह के लिए मदीना जा रहे यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें करीब 40 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई। जान...

आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सऊदी बस हादसे पर जताया दुख

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सऊदी अरब में हुए दुखद बस हादसे पर दुख व्यक्त...

admin

Read Previous

दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, छाया घना कोहरा, एक्यूआई गंभीर श्रेणी में बरकरार

Read Next

बिजनौर में तेज रफ्तार कार की ऑटो से टक्कर, 7 लोगों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com