ग्रेटर नोएडा में पीएम मोदी आज करेंगे सेमीकॉन इंडिया का शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा । सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत को पूरी तरीके से आत्मनिर्भर बनाने और अन्य देशों को यहां आकर अपनी फैक्ट्री खोलने और निवेश के लिए प्रेरित करने के लिए सेमीकॉन इंडिया का आयोजन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इसका उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। साथ ही 29 देशों से आए प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर में आज से तीन दिन तक सेमीकॉन इंडिया 2024 शुरू होने जा रहा है। इसका शुभारंभ पीएम मोदी करेंगे।

इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य में सालाना पांच लाख से ज्यादा रोजगार पैदा करना है। साथ ही सेमीकंडक्टर में देश को आत्मनिर्भर बनाना है। इसका फायदा एमटेक और बीटेक करने वाले स्टूडेंट्स के साथ तकनीकी शिक्षकों को भी होगा। निवेश करने वाली कंपनी में स्टूडेंट़्स को पेड इंटर्नशिप मिलेगी। सालाना 500 से 1000 स्टूडेंट्स को यहां ट्रैंड किया जाएगा।

इसके बाद वे अपना स्टार्टअप भी खोल सकेंगे। सेमीकॉन इंडिया में 29 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 830 स्टॉल लगाए जाएंगे। तीन दिन में 50 हजार से ज्यादा कारोबारी यहां पहुचेंगे। ये कारोबारी भारत और अन्य देशों के होंगे, जिनको प्रदेश की सेमीकंडक्टर पॉलिसी से वाकिफ कराया जाएगा। ताकि देश में बनाए जा रहे सेमीकंडक्टर पार्क में वे निवेश करें और कंपनी खोले।

अभी फिलहाल सेमीकंडक्टर के मामले में भारत दूसरे देशों पर निर्भर है। जिनमें अमेरिका, चीन और ताइवान शामिल हैं। कोरोना काल और बीते समय चीन-ताइवान के बीच बढ़े तनाव के बीच सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में भारत को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद देश में सेमीकंडक्टर के उत्पादन की कवायद शुरू की जा रही है।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का पहला सेमीकंडक्टर पार्क विकसित होगा। यमुना विकास प्राधिकरण ने सेमीकंडक्टर बनाने के लिए कई कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए है। भारत सेमीकंडक्टर उत्पादन में काफी पीछे है। अभी यहां सालाना लगभग 2,000 चिप ही डिजाइन किए जाते हैं, जबकि साल 2026 तक यहां सेमीकंडक्टर की खपत 55 बिलियन डॉलर और 2030 तक 110 बिलियन डॉलर से भी अधिक हो जाएगी।

सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए देश में कई चुनौतियां पार करनी हैं। इनमें सप्लाई चेन, कच्चा माल और उपकरण, टेस्टिंग फैसिलिटी और स्किल्ड मैनपावर सबसे अहम है। ऐसे में इसकी क्षमता को बढ़ाकर कई गुना करने का प्लान है। ताकि आत्मनिर्भरता के साथ प्रदेश की इकोनॉमी का लक्ष्य 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सके।

–आईएएनएस

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

गोवा शिपयार्ड में 50 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 15 जुलाई तक फॉर्म भरने का मौका

पणजी । गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने अलग-अलग विषयों के अनुसार एक से दो वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिस के विभिन्न 50 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीवारों की...

केंद्र ने अगले छह महीनों के लिए रवि अग्रवाल को दोबारा सीबीडीटी का चेयरमैन नियुक्त किया

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने मंगलवार को रवि अग्रवाल को अगले छह महीने के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन के तौर पर दोबारा...

आंध्र प्रदेश: पवन कल्याण ने वन विभाग को बाघों की गतिविधियों पर सतर्क रहने का निर्देश दिया

अमरावती । आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने शुक्रवार को वन विभाग को पोलावरम जिले की सीमा से लगे वन क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने...

जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो हर क्षेत्र पर पड़ता है इसका असर : मनोज झा

नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा, केरल की राजनीति और कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।...

पंजाब धमाके पर फारुक अब्दुल्ला का विवादित बयान, कहा- भारत में होते रहते हैं धमाके, कोई नई बात नहीं

श्रीनगर । पंजाब में हुए दोहरे धमाकों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान...

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सांसदों ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-पहले जनगणना कराएं फिर परिसीमन

नई दिल्ली । नारी वंदन शक्ति अधिनियम और प्रस्तावित परिसीमन को लेकर संसद के भीतर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक...

नोएडा में तनाव के बाद सख्ती: औद्योगिक क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात, 300 से अधिक हिरासत में

नोएडा । नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में हुए उग्र प्रदर्शन और बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

admin

Read Previous

मणिपुर में बिगड़े हालात के बाद प्रशासन सख्त, पांच दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद

Read Next

मुंबई : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांदिवली अकुर्ली ब्रिज का उद्घाटन किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com