किसान सम्मान निधि जारी कर पीएम मोदी ने की तीसरे कार्यकाल की शुरुआत

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने तीसरे कार्यकाल में किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की राशि जारी करने के लिए फाइल पर हस्ताक्षर कर अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत की।

राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने वाले पीएम मोदी सोमवार सुबह प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने करीब 9.3 करोड़ पात्र किसानों के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी करने से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किये।

किसान सम्मान निधि के तहत हर किसान को साल में तीन बार दो-दो हजार करोड़ रुपये की किस्त दी जाती है। केंद्र सरकार ने योजना की 16वीं किस्त चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले 28 फरवरी को जारी की थी।

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में किसानों का मुद्दा भी विपक्ष द्वारा जोर-शोर से उठाया गया था।

किसान सम्मान निधि की फाइल पर सबसे पहले हस्ताक्षर कर पीएम ने संदेश देने की कोशिश की है कि उनकी सरकार सबसे पहले किसानों की चिंता करती है।

–आईएएनएस

पोलैंड के मंत्री बोले, ‘पीएम मोदी ने रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका’

नई दिल्ली । पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक स्तर पर निभाई सकारात्मक भूमिका की सराहना की। आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने...

ओमान में अमेरिका और ईरान की अगली बैठक से पहले ट्रंप ने दी एक और चेतावनी

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है। दोनों देशों के बीच शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे ओमान में बातचीत होगी। इस बीच अमेरिका के...

अमेरिका के साथ तनातनी के बीच ईरान का दावा- सेना का ड्रोन समुद्र में मिशन पूरा करके लौटा

तेहरान । अमेरिका से तनातनी के बीच ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि सेना का एक ड्रोन समुद्र में एक मिशन पूरा करके लौटा है। ईरानी मीडिया ने बताया...

यूएसआईबीसी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को बताया ‘गेम चेंजर’

वॉशिंगटन । अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को “बेहद अहम” करार देते हुए कहा है कि यह दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को नया आकार दे सकता...

ईरान ने हाल के विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लगभग 3,000 लोगों की सूची जारी की

नई दिल्ली । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के कार्यालय ने देश में हाल ही में हुई अशांति के दौरान मारे गए लोगों की एक सूची जारी की है। इस...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा- ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत

वॉशिंगटन । अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। उन्होंने कहा कि...

ट्रंप का दावा: रूस एक हफ्ते तक यूक्रेन के शहरों पर नहीं करेगा हमला; शांति वार्ता में आई तेजी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस इस बात पर राजी हो गया है कि कड़ाके की ठंड के दौरान एक हफ्ते तक यूक्रेन की...

क्यों बढ़ रही है अमेरिका में महंगाई? फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने बताई असली वजह

वाशिंगटन । अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिका में बढ़ती महंगाई की मुख्य वजह लोगों की ज्यादा मांग नहीं, बल्कि आयातित सामान पर...

सऊदी क्राउन प्रिंस से बोले पेजेशकियन, ‘ईरान अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत शांति प्रक्रिया के लिए तैयार’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि ईरान शांति स्थापित करने और लड़ाई रोकने के लिए किसी भी प्रक्रिया का स्वागत करने को तैयार है। ईरानी राष्ट्रपति...

रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों में लगे हुए हैं ट्रंप : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने की कोशिशों में लगातार जुड़े हुए हैं। हालांकि, इस समय रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं उर्सुला वॉन, बोलीं- यह जीवन का सबसे बड़ा सम्मान

नई दिल्ली । भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 77वें गणतंत्र दिवस के आयोजन समारोह में यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय...

ट्रंप की प्रेशर पॉलिटिक्स से तंग आया ईयू, अमेरिका से तकनीकी निर्भरता घटाने पर कर रहा विचार

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी शर्तों पर व्यापार करने के लिए टैरिफ के जरिए दबाव बना रहे हैं। ट्रंप अपने हिसाब से लगातार तमाम देशों को...

admin

Read Previous

अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह से मिले योगी आदित्यनाथ

Read Next

अमेठी से जीते किशोरी लाल के नॉमिनेशन फॉर्म में हुई बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर हंगामा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com