मेरी गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक : चंद्रबाबू नायडू

अमरावती : तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि उनकी गिरफ्तारी ‘अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक’ है।

नंद्याल जिले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत राज्य सीआईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के दौरान, नायडू ने कहा कि “अधिकारी उनके अवैध काम या उस मामले में शामिल होने के सबूत नहीं दिखा रहे हैं।”

नायडू ने दावा किया, ”मुझे निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि मैं लोगों के मुद्दे उठा रहा हूं।”

टीडीपी सुप्रीमो को कौशल विकास निगम भ्रष्टाचार मामले में पुलिस उपाधीक्षक एम. धनंजयुडु के नेतृत्व वाली सीआईडी टीम ने शनिवार सुबह करीब छह बजे गिरफ्तार किया।

इस बीच, पूरे आंध्र प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता राज्य भर में बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं।

हाल ही में अनंतपुर जिले के रायदुर्गम में जनता के साथ बातचीत के दौरान नायडू, जो राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं, ने दावा किया था कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।

नायडू ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली राज्य की वाईएसआरसीपी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा था, “आज या कल वे मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं। वे मुझ पर हमला भी कर सकते हैं। एक नहीं, वे कई अत्याचार करेंगे।”

उन्होंने आह्वान किया था कि प्रत्येक घर से कम से कम एक व्यक्ति को राज्य के लिए बलिदान देने और अत्याचारी शासन का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

नायडू ने दावा किया कि 45 वर्षों में किसी ने उनके खिलाफ मुकदमा दायर करने की हिम्मत नहीं की, और कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत या साक्ष्य नहीं है।

उन्‍होंने कहा, दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी ने कथित तौर पर उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए थे, लेकिन कोई नुकसान पहुंचाने में असफल रहे थे।

टीडीपी सुप्रीमो ने कहा था कि वह कभी समझौता नहीं करेंगे और कहा कि न्याय मिलने तक उनकी यात्रा जारी रहेगी। उन्होंने घोषणा की कि जो लोग अन्याय करेंगे वे समय की रेत में दफन हो जायेंगे।

उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को जनादेश मिलने वाला है।

आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

ईरान: खामेनेई के तदफीन की तैयारियां पूरी, पेजेश्कियन ने जनता से कहा- ‘मतभेद भूल हों जनाजे में शामिल’

तेहरान । ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के तदफीन यानी अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच रस्म अदायगी होगी।...

एमओयू की शर्तें पूरी न होने तक अमेरिका के साथ अंतिम समझौता नहीं करेगा ईरान: स्पीकर कालीबाफ

तेहरान । ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने अमेरिका के साथ हुए शांति समझौते पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों पक्षों के...

राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगा ईरान: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

तेहरान । राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर कहा है कि ईरान अपने लोगों के अधिकारों और राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में "पीछे नहीं हटेगा।" उन्होंने स्पष्ट...

ईरान के राष्ट्रपति का दावा, ‘कतर में फंसे 6 अरब डॉलर मिलेंगे जल्द’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। दावा किया कि कतर में फंसी ईरान की 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब...

दक्षिण कोरिया ने वायु रक्षा क्षेत्र में चीनी और रूसी सैन्य विमानों की घुसपैठ पर जताया कड़ा विरोध

सोल । दक्षिण कोरिया ने उसके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (केएडीआईजेड) में चीनी और रूसी सैन्य विमानों के अनधिकृत प्रवेश पर रविवार को चीन और रूस के समक्ष कड़ा विरोध...

नेतन्याहू का बड़ा बयान, दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ को कार्रवाई की पूरी छूट

यरूशलेम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी इजरायल के निवासियों...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

admin

Read Previous

नवंबर में अयोध्या से उड़ानें होंगी शुरू

Read Next

कंगना रनौत, राघव लॉरेंस स्टारर ‘चंद्रमुखी 2’ की आगे बढ़ी रिलीजिंग डेट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com