नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज का दिन बहुत खास है। समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी सेंधमारी की है। मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली और समाजवादी पार्टी से किनारा कस लिया है। अपर्णा के समाजवादी पार्टी से कसने के पीछे की वजह लखनऊ कैंट की सीट बताई जा रही है।
भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि मेरे चिंतन में राष्ट्र सर्वप्रथम है। अब मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं। मैं हमेशा से प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व से प्रभावित रहती हूं। जनकल्याण में किए गये भारतीय जनता पार्टी के कार्य मुझे नई चेतना व उर्जा देते है।
लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट। इसी सीट से 2017 के चुनाव में सपा के टिकट पर अपर्णा यादव चुनाव लड़ी थीं और 61 हजार से अधिक वोट पाई थीं। अपर्णा को जितना वोट मिला था, वह अब तक इस सीट से लड़े सपा प्रत्याशियों में सबसे अधिक था। 2022 में भी अपर्णा ने कैंट विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी की थी।
——-इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम