विधानसभा चुनाव : यूपी में 108 सीटों के नुकसान के बावजूद सरकार बनाएगी भाजपा, उत्तराखंड और पंजाब में मजबूत स्थिति में कांग्रेस : सर्वे

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत की प्रबल संभावना बनी हुई है। मगर पार्टी को पिछले चुनाव के मुकाबले 108 सीटें कम मिलने की संभावना है, क्योंकि समाजवादी पार्टी (सपा) तेजी से आगे बढ़ रही है। एबीपी-सीवोटर-आईएएनएस फाइव स्टेट्स स्नैप पोल में सामने आए निष्कर्षो में यह जानकारी मिली है।

स्नैप पोल के अनुसार, कांग्रेस उत्तराखंड और पंजाब में मजबूत वापसी कर रही है। सर्वे से पता चला है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा 2022 में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अभी भी फेवरेट (लोगों की राय में पसंदीदा) बनी हुई है, वहीं समाजवादी पार्टी जोर पकड़ रही है और दोनों पार्टियों के बीच अंतर कम होता जा रहा है।

403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा और गठबंधन सहयोगियों को 217 सीटें मिलने का अनुमान है। यह 2017 के चुनावों में गठबंधन को मिली 325 सीटों से 108 सीटें कम है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और अब उसे 156 सीटें मिलने की उम्मीद है। यूपी में अब साफ तौर पर भाजपा और सपा के बीच मुकाबला है और दोनों के बीच महज 60 सीटों का अंतर है।

सर्वे के अनुसार, उत्तराखंड में, भाजपा पिछले चुनाव में मिली 57 सीटों के मुकाबले 38 सीटें जीत सकती है और वह 19 सीटों के नुकसान के साथ अभी भी दौड़ में आगे चल रही है। यह कांग्रेस ही है जो 70 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटों के आंकड़े को छूते हुए 21 सीटों की बढ़त के साथ भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है।

पंजाब में भी आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच की खाई कम होती जा रही है। आप अभी भी 117 सीटों वाली विधानसभा में 51 सीटों के साथ आगे है, लेकिन कांग्रेस भी 46 सीटों के अनुमान के साथ अंतर को कम करते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि इसे पिछले चुनाव में मिली 77 सीटों के मुकाबले 31 सीटों का नुकसान झेलना पड़ेगा, लेकिन नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अंतर को कम करते जरूर दिख रहे हैं। अकाली दल 20 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है।

गोवा में, भाजपा 40 सदस्यीय विधानसभा में 21 सीटों के साथ आगे चल रही है, जबकि अन्य 10 पर कब्जा कर सकते हैं। तटीय राज्य में आप को 5 और कांग्रेस को केवल 4 सीटें मिलने की उम्मीद है।

मणिपुर में, भाजपा 60 सदस्यीय विधानसभा में 27 सीटों के साथ आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 22 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा को अपने वोट शेयर में 0.7 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है और इसका शेयर 40.7 प्रतिशत पर रह सकता है, क्योंकि वह पिछले बार के मुकाबले 108 कम सीटों पर जीत हासिल करते हुए दिखाई दे रही है। इसके अलावा सपा अपने वोट शेयर में 7.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 31.1 प्रतिशत वोट पाने में कामयाब हो सकती है।

–आईएएनएस

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

यमन के अदन में मिलिट्री कैंप में जबरदस्त धमाका, 12 सैनिकों की मौत और कई घायल

सना । यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में गुरुवार सुबह सरकार समर्थित सेना के मिलिट्री कैंप में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में 12 सैनिक मारे गए और कई...

अमेरिका-ईरान संघर्ष पर रूस फिक्रमंद, दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील

मास्को । रूस ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव पर गहरी चिंता जताई है और दोनों पक्षों से तत्काल संयम बरतने की अपील की है। यह तनाव...

पश्चिम एशिया के तेजी से बदलते हालात पर पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदल...

हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक शख्स की मौत, ईरान ने किया अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन: कुवैत

कुवैत । कुवैत हवाईअड्डे के टर्मिनल वन पर हुए ड्रोन हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।...

रूस ने रातभर यूक्रेन में मचाई तबाही, कई शहरों में ड्रोन और म‍िसाइल से क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । रूस ने एक बार भी यूक्रेन के कई शहरों को न‍िशाना बनाते हुए जबरदस्‍त तबाही मचाई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे एक बहुत बड़ा हमला...

इजरायल का दक्षिण लेबनान के 3 इलाकों को खाली करने का आदेश, हमले में तीन की मौत

तेल अवीव/बेरूत । इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह जिले के मायफदौन, चौकीन और जेबदीन कस्बों व गांवों के लोगों को इलाका खाली करने का आदेश दिया है। इस बीच...

इजरायल का दावा, ‘गाजा हमले में हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह ढेर’

यरुशलम । इजरायल ने एक हवाई हमले में हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद ओदेह को मार गिराने का दावा किया है। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इस कार्रवाई को...

ईरान ने अमेरिका पर लगाया सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली । ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। एक बयान जारी कर इसे दुर्भावना से प्रेरित और वादाखिलाफी करार दिया है। इस बयान...

ईरान के सर्वोच्च नेता की अनुमति के बिना कोई निर्णय नहीं: पेजेश्कियन

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर देश में कोई भी निर्णय ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की अनुमति के बिना...

जिनपिंग के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा- अमेरिका और चीन ने शानदार ट्रेड डील की

बीजिंग । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे का आज आखिरी दिन है। राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन के दौरे पर प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस मुलाकात...

ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता, जिनपिंग-ट्रंप इस पर सहमत : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात पर सहमत हो गए हैं कि ईरान को परमाणु हथियार संपन्न होने की इजाजत...

editors

Read Previous

‘ह्यूमन’ की भूमिका पर कीर्ति कुल्हारी ने कहा, यह मेरा एक नया प्रतिनिधित्व

Read Next

यूपी की सभी 403 सीटों पर लड़ेगी आप, कोई गठबंधन नहीं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com