गाजा-मिस्र सीमा पर इजरायली सेना ने खोजी 20 सुरंग

तेल अवीव । इजरायली सेना ने गाजा-मिस्र सीमा की प्रमुख सड़कों पर अपना नियंत्रण कर लिया है। इसे फिलाडेल्फी क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। साथ ही 20 सुरंगों की खोज भी की है, जिनका इस्तेमाल सीमा पार तस्करी के लिए किया जाता था।

यह जानकारी इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने बुधवार रात दी। उन्होंने कहा कि सीमा पर कई रॉकेट लांचर पाए गए।

आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा कि नई कब्जे वाली भूमि की पट्टी गाजा-मिस्र सीमा पर 14 किलोमीटर तक फैली हुई है। इसके जरिए हथियारों की तस्करी की जाती थी।

हगारी ने कहा कि खोजी गई 20 सुरंगों में से कुछ के बारे में इजरायली सेना को पहले से ही पता था, बाकी अन्य की खोज अभी की गई।

प्रवक्ता ने कहा कि सुरंगों में जाने वाली 82 टनल शाफ्ट नए कब्जे वाले सीमा क्षेत्र में स्थित हैं।

आईडीएफ ने कहा कि उनके सैनिक गलियारे के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण कर रहे हैं, लेकिन एक छोटे से हिस्से पर हवाई निगरानी रखी जा रही है।

इजरायल रक्षा बलों के प्रवक्ता ने बयान में यह भी कहा कि हमास के आतंकवादियों ने मिस्र की सीमा के पास रॉकेट लांचर तैनात किए थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि इजरायल उन पर गोली नहीं चलाएगा और वे मिस्र के क्षेत्र में पहुंच जाएंगे।

हगारी ने कहा, “हमास ने फिलाडेल्फी क्षेत्र का फायदा उठाया और मिस्र की सीमा से कुछ ही मीटर की दूरी पर अपना बुनियादी ढांचा बनाया, ताकि हम वहां हमला न कर सकें।”

–आईएएनएस

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

न्यूयॉर्क । उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स उनसे मिलते, तो वे उनसे कोहिनूर...

बॉन्डी आतंकी हमले की जांच में ऑस्ट्रेलियाई बंदूक कानूनों के लिए एक समान दृष्टिकोण अपनाने की मांग तेज

कैनबरा । सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए घातक आतंकी हमले के बाद गठित एक महत्वपूर्ण यननहूदी-विरोधी जांच ने ऑस्ट्रेलिया में सभी स्तरों की सरकारों से बंदूक कानूनों पर एक...

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

काठमांडू । नेपाल की सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने नेटवर्क मैप में भारत के जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने...

किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच नए सिरे से गठबंधन का किया आग्रह

वाशिंगटन । ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिका और ब्रिटेन के बीच की दोस्ती को और मज़बूत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में जो...

होर्मुज शिपिंग पर हमलों की भारत ने की निंदा, फ्री नेविगेशन फिर से शुरू करने की उठाई मांग

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हुए हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन को फिर से शुरू करने की...

अमेरिका का साइबर ऑपरेशन स्ट्रैटेजी के मामले में चीन पर फोकस, सीनियर कमांडर ने क्षमता बढ़ाने की दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका अपनी लंबे समय की रणनीतिक चुनौती के तौर पर चीन पर अपना मिलिट्री फोकस बढ़ा रहा है। अमेरिका के सीनियर कमांडरों ने चेतावनी दी है कि बढ़ते...

अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मैंडेलसन मामले में ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की नहीं होगी जांच

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के खिलाफ ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन मामले की जांच नहीं होगी। हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के बाद यह फैसला लिया...

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

व्हाइट हाउस के डिनर प्रोग्राम में गोलीबारी से ‘चिंतित’ नहीं थे ट्रंप, एजेंसियों की तुरंत कार्रवाई की प्रशंसा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान गोलीबारी के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जब ये घटना हुई, वे चिंतित...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

admin

Read Previous

रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत के पीछे साजिश से ईरान का इनकार

Read Next

शनचो-18 अंतरिक्ष यात्री दल ने नया रिकॉर्ड बनाया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com