इजरायली सेना ने राफा में मर्चेंट ट्रकों के 10 फिलिस्तीनी सुरक्षाकर्मियों को मार गिराया : सूत्र

गाजा । फिलिस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि गाजा पट्टी के दक्षिण में राफा शहर में इजरायली सेना ने मर्चेंट ट्रकों के कम से कम 10 फिलिस्तीनी सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी है।

स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बुधवार को शिन्हुआ को बताया कि इजरायली विमानों ने राफ़ा के पूर्व में वाणिज्यिक सामान की सुरक्षा कर रहे सुरक्षाकर्मियों के एक समूह को निशाना बनाया।

शिन्हुआ ने चिकित्सा सूत्रों के हवाले से बताया कि मृतकों के शवों और कई अन्य घायलों को यूरोपीयन गाजा हॉस्पिटल ले जाया गया।

इजरायली सेना ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

फ़िलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इजरायली अधिकारियों ने हाल ही में वेस्ट बैंक के रास्ते वाणिज्यिक सामान को दक्षिणी युद्धग्रस्त एन्क्लेव में प्रवेश करने की अनुमति दी थी।

यह दो दिन में दूसरी ऐसी घटना है। सोमवार रात वाणिज्यिक सामानों की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को निशाना बनाकर किये गये इजरायली हवाई हमले में कम से कम नौ लोग मारे गए थे।

इससे पहले बुधवार को, गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर से चल रहे संघर्ष में मरने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 37,396 हो गई है।

हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायली सीमा के पास यहूदी राष्ट्र पर अचानक हमला कर दिया। हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 को बंधक बना लिया गया। इजरायल ने जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है जो अब भी जारी है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

कनाडा ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित किया

Read Next

अमेरिकी सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के बड़े सदस्य को मार गिराया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com