इंडी गठबंधन को तगड़ा झटका, केजरीवाल का दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

नई दिल्ली । ‘इंडिया’ गठबंधन में दरार कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ नीतीश कुमार के पाला बदलते ही जहां गठबंधन को झटका लगा, वहीं ममता बनर्जी के सख्त रवैये और कांग्रेस को लेकर नाराजगी ने बता दिया था कि इस गठबंधन का अब कुछ नहीं हो सकता। गठबंधन के खत्म होने को लेकर रही सही कसर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बयान देकर पूरी कर दी।

अरविंद केजरीवाल की पार्टी पहले ही ऐलान कर चुकी थी कि पंजाब में लोकसभा की सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। अरविंद केजरीवाल ने भी इसको लेकर साफ कर दिया था कि पंजाब की सभी लोकसभा सीट और चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर उनकी पार्टी अकेले दमखम दिखाएगी।

वहीं अब केजरीवाल ने कह दिया कि राजधानी दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे कि कांग्रेस के साथ इंडी गठबंधन में बने रहने का अब केजरीवाल का मूड नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता दिल्ली की सात लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी को देने के मूड में है। ऐसे में लगने लगा है कि ममता बनर्जी की तरह ही अरवविंद केजरीवाल भी अब इंडी गठबंधन में रहने के मूड में नहीं हैं।

पंजाब के खन्ना में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कह दिया कि दिल्ली की जनता 7 की सात लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। अब पंजाब की 13 सीटों पर भी आपको भगवंत मान के हाथ को मजबूत करना है।

केजरीवाल के इन ऐलानों के बाद साफ हो गया है इंडी गठबंधन को जोर का झटका धीरे से देने के मूड में वो हैं। हालांकि इंडी गठबंधन में बचे किसी भी दल ने अभी तक अलग चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन, जिस तरह की दावेदारी इस गठबंधन के दल कर रहे हैं और दूसरी तरफ सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, उससे तो पता चल रहा है कि अब यह सब कुछ लंबे समय तक टिकने वाला नहीं है।

हालांकि गठबंधन के सभी दल सीट शेयरिंग को लेकर इस बात पर कहते रहे हैं कि इसको लेकर चर्चा सकारात्मक मोड़ पर है।

केजरीवाल ने शनिवार को अपनी पार्टी के लिए पंजाब की जनता से आशीर्वाद मांगा कि यहां की 13 लोकसभा सीटों और एक चंडीगढ़ सीट पर उनके उम्मीदवारों को जनता समर्थन दे। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि इन सभी 14 सीटों के लिए आप उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। वहीं अब आप संयोजक केजरीवाल ने दिल्ली की सीटों पर दावा ठोंककर इंडी गठबंधन के तमाम दल और खासकर कांग्रेस के लिए परेशानी बढ़ा दी है।

–आईएएनएस

ईरान में कैसा था राजशाही शासन? इस्लामिक क्रांति के बाद शाह शासन का अंत और धार्मिक सत्ता की हुई शुरुआत

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। अमेरिकी सरकार ने पहले ही कह दिया है कि...

ट्रंप की अपील: ऑस्ट्रेलिया ईरानी महिला सॉकर टीम को शरण दे, मौत के खतरे से बचाए- अमेरिका तैयार

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया सरकार पर मानवीय गलती का आरोप लगाते हुए ईरानी राष्ट्रीय महिला सॉकर टीम को शरण देने की अपील की है। ट्रंप ने...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के लोगों के लिए जारी की चेतावनी, हिजबुल्लाह के ठिकानों से दूर चले जाएं

नई दिल्ली । ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष का असर काफी व्‍यापक हो गया है। दक्षिणी लेबनान में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने लिटानी नदी...

पेजेशकियान की टिप्पणी पर ट्रंप का तंज, ‘पड़ोसी देशों के सामने ईरान ने कर दिया सरेंडर’

वाशिंगटन । ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की पड़ोसी देशों से मांगी गई माफी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'दबाव' में उठाया गया कदम करार दिया है। शनिवार को...

अन्‍य देशों की मध्यस्थता की कोशिशों के बीच ईरान का कड़ा संदेश, ‘हमें कम मत आंकिए’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शुक्रवार को कहा कि कुछ देशों ने अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे झगड़े में बीच-बचाव की कोश‍िश शुरू कर दी...

ईरान: यूएस-इजरायल हमलों के बीच खामेनेई की अंतिम विदाई का समारोह स्थगित

तेहरान । ईरान की राजधानी तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के लिए बुधवार रात प्रस्तावित समारोह को टाल दिया गया है। ईरानी स्टेट मीडिया ने पुष्टि की...

ईरान ‘अभी रुका नहीं है’, हालात पर पूरी नजर: राष्ट्रपति पेजेशकियान

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दावा किया है कि उनका देश रुक नहीं गया है, बल्कि सियासी नेताओं और देश भर के गवर्नरों से संपर्क साधे हुए...

ईरान पर हमले से पहले ट्रंप ने 74 बार दी थी चेतावनी

वाशिंगटन । ईरान के खिलाफ मिलिट्री हमले का फैसला लेने से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कम से कम 74 बार यही मैसेज दे चुके थे: तेहरान के पास न्यूक्लियर...

अमेरिका और खाड़ी देशों ने ईरान के मिसाइल हमलों की निंदा की

वाशिंगटन । इजरायल और अमेरिका की ओर से किए गए हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में कई देशों पर हमले कर दिए। ईरान की तरफ से किए गए...

ईरान बैलिस्टिक हमलों में नागरिकों को निशाना बना रहा, यह ‘युद्ध अपराध’ है : इजरायली प्रवक्ता

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओरेन मर्मोरस्टीन ने रविवार को ईरानी शासन पर जानबूझकर बैलिस्टिक मिसाइलों से नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने इन...

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो चुकी है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की बमबारी पूरे...

दुश्मनों की सोच गलत है कि ईरान कायरतापूर्ण हरकतों के आगे झुकेगा: भारत में ईरानी दूतावास

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल, कतर, बहरीन, यूएई और सऊदी ईरान के बीच जारी हमलों के बीच भारत में ईरानी दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। ईरानी...

admin

Read Previous

हल्द्वानी हिंसा पर सीएम धामी हुए और सख्त

Read Next

पाकिस्तान: आसिफ जरदारी ने गठबंधन वार्ता में बिलावल भुट्टो के लिए प्रधानमंत्री पद की माँग की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com