सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के मंत्री ने कहा, आर्यन खान के ‘मौलिक अधिकारों के हनन’ मामले की जांच हो

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)| शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने सर्वोच्च न्यायालय से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) के मामलों और बॉलीवुड मेगास्टार शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान के मौलिक अधिकारों के उल्लंघन मामले की जांच शीर्ष अदालत के एक मौजूदा न्यायाधीश से कराने के लिए आदेश देने का अनुरोध किया है। संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत याचिका देते हुए, राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त किशोर तिवारी ने मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना से मामले में ‘सर्वोच्च प्राथमिकता’ के आधार पर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग दो वर्षो से ‘दुर्भावनापूर्ण उद्देश्यों’ के साथ ‘पक्षपातपूर्ण’ एनसीबी फिल्मी हस्तियों, मॉडलों और अन्य सेलेब्स को परेशान कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 32 के तहत, सर्वोच्च न्यायालय और भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) मौलिक अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित हर मामले का संज्ञान लेने के लिए बाध्य हैं, जैसा कि संविधान के भाग 3 के तहत गारंटी दी गई है, जिसका एनसीबी उल्लंघन कर रहा है।

विशेष एनडीपीएस कोर्ट (मुंबई) द्वारा आर्यन खान और अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर फैसला 20 अक्टूबर तक सार्वजनिक अवकाश का हवाला देते हुए टालने के बारे में याचिका में कहा गया है कि इसने आरोपी को बड़े अपमान का शिकार बनाया है और अलोकतांत्रिक और अवैध रूप से जेल में 17 रातों के लिए रखा है।

यह संविधान में निहित जीवन और स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार की पूरी तरह से अवहेलना है ।

एनसीबी और उसके अधिकारियों पर चुनिंदा सेलेब्स को निशाना बनाकर ‘प्रतिशोध’ का आरोप लगाते हुए, तिवारी ने एनसीबी और मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक (समीर वानखेड़े) की भूमिका की जांच की मांग की।

वानखेड़े पर संदेह की ओर इशारा करते हुए याचिका में कहा गया है कि अधिकारी की पत्नी बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाने की कोशिश कर रही है, और यही कारण है कि फिल्म उद्योग में केवल प्रमुख नाम, उनके परिवार, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मॉडल, निर्माता-निर्देशक को एनसीबी जांच के दायरे में ला रही है।

उन्होंने कहा, “सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के साथ, जांच को पूरी तरह से एक असंबंधित दिशा में मोड़ दिया गया है .. कथित एनसीबी बरामदगी मुंबई पुलिस की उपलब्धियों, या डीआरआई की तुलना में ‘मामूली मजाक’ है। पिछले महीने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से 3000 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया था।

एनसीबी द्वारा 2 अक्टूबर को एक कथित रेव पार्टी का भंडाफोड़ करने के लिए एक लक्जरी क्रूज जहाज पर छापा मारने के बाद, आर्यन खान, 7 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया था और 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

–आईएएनएस

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सांसदों ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-पहले जनगणना कराएं फिर परिसीमन

नई दिल्ली । नारी वंदन शक्ति अधिनियम और प्रस्तावित परिसीमन को लेकर संसद के भीतर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक...

नोएडा में तनाव के बाद सख्ती: औद्योगिक क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात, 300 से अधिक हिरासत में

नोएडा । नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में हुए उग्र प्रदर्शन और बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर दिल्ली को कर्जदार बनाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल एक साल के भीतर राजधानी...

ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप...

हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा ना बनाएं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी...

बिहार पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश किए जारी

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल के दिनों में...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

दावोस: सीएम सोरेन ने उद्योगपतियों से की मुलाकात, झारखंड को मिले सैकड़ों करोड़ के निवेश प्रस्ताव

दावोस । स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान झारखंड में बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्लास्टिक उद्योग, लॉजिस्टिक्स, क्रिटिकल मिनरल्स और रिटेल...

दिल्ली में यमुना की सफाई पर ‘आप’ ने खोला मोर्चा, सौरभ भारद्वाज ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे 'राजनीतिक नौटंकी' करार दिया है।...

राघव चड्ढा बने एक दिन के लिए ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय, कहा- बोर्डरूम से दूर, जमीनी हकीकत…

नई दिल्ली । इन दिनों आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जोमैटो, स्विगी और ब्लिंकइट जैसी ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एजेंट्स की समस्याओं को उठाने...

editors

Read Previous

सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोमन शॉल के साथ ब्रेकअप की पुष्टि की

Read Next

‘राधे श्याम’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com