राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर होने के बाद बाइडेन ने कहा, दांव पर लगा है अमेरिका का भविष्य

वाशिंगटन । राष्ट्रपति पद की दौड़ से अचानक बाहर होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार रात ओवल ऑफिस में पहली बार अमेरिकियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह “नई पीढ़ी को मशाल सौंप रहे हैं”।

बाइडेन ने यह भी कहा कि वह राष्ट्रपति पद के प्रति सम्मान रखते हैं लेकिन अपने देश से ज्यादा प्यार करते हैं।

यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ओवल ऑफिस से उन्होंने कहा, “मैंने तय किया है कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका नई पीढ़ी को मशाल सौंपना है।” उन्होंने आगे कहा, “यह हमारे राष्ट्र को एकजुट करने का सबसे अच्छा तरीका है।”

रविवार को राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के बाद बाइडेन ने 10 मिनट के संबोधन के दौरान वचन दिया कि वह अपने कार्यकाल के अंतिम छह महीने यह सुनिश्चित करने में बिताएंगे कि अमेरिका मजबूत, सुरक्षित और स्वतंत्र दुनिया का अग्रणी देश बना रहे।

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र की रक्षा किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण है।”

“मैं अमेरिकी लोगों के लिए काम करने से शक्ति प्राप्त करता हूं। लेकिन यह पवित्र कार्य मेरे बारे में नहीं है। यह आपके बारे में है। आपके परिवारों के बारे में है। आपके भविष्य के बारे में है। यह हम लोगों’ के बारे में है।”

बाइडेन की जगह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हो गई हैं, और बाइडेन ने उन्हें अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की है।

हैरिस ने तब से अपने अभियान के लिए 126 मिलियन डॉलर से अधिक जुटाए हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी के नामांकन को जीतने के लिए जरूरत से अधिक प्रतिनिधि प्राप्त कर लिए हैं।

दौड़ से बाहर निकलने के अपने निर्णय के बारे में बात करते हुए, बाइडेन ने कहा कि उनका हमेशा से दूसरे कार्यकाल का इरादा था, “लेकिन मेरा मानना ​​है कि यह मेरी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में है कि मैं पीछे हट जाऊं और अपने कार्यकाल का शेष समय राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने में फोकस करूं।”

यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी टिप्पणी में बाइडेन ने स्पष्ट किया कि वह अपना शेष कार्यकाल पूरा करने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह अगले छह महीने राष्ट्रपति के रूप में अपना काम करने में बिताने की योजना बना रहे हैं – परिवारों के लिए लागत कम करने, अर्थव्यवस्था को बढ़ाने और व्यक्तिगत स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन पर कब्जा करने से रोकने के लिए सहयोगियों को एकजुट करना जारी रखेंगे और गाजा में युद्ध को समाप्त करने और मिडिल ईस्ट में शांति लाने के लिए काम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका सपने देखने वालों और काम करने वालों का देश बना हुआ है।

जब बाइडेन बोल रहे थे, तब फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन, बेटा हंटर बाइडेन और उनके परिवार के अन्य सदस्य ओवल ऑफिस में ही खड़े थे।

आगामी चुनाव पर बाइडेन ने कमला हैरिस की तारीफ करते हुए कहा कि वह देश के लिए एक अविश्वसनीय साथी और नेता रही हैं। वह अनुभवी हैं। वह सख्त हैं। वह सक्षम हैं।

उन्होंने कहा, अब देश की भविष्य की दिशा अमेरिकी लोगों पर निर्भर है।

“अमेरिका के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यहां राजा और तानाशाह शासन नहीं करते। लोग शासन करते हैं। इतिहास आपके हाथों में है। शक्ति आपके हाथों में है। अमेरिका का विचार – आपके हाथों में है।”

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

35 लाख रुपये की झांकी के साथ अनोखी कांवड़ यात्रा

Read Next

कैंसर के क्षेत्र में काम करने वाले अमेरिकी स्टार्टअप नवॉक्स को मिली फंडिंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com