जिला व सत्र न्यायाधीश की हत्या करने वाले ऑटो ड्राइवर समेत 3 गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

धनबाद: मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला व सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक समेत तीन लोगों को गिरिडीह से गिरफ्तार कर लिया है। ऑटो भी जब्त कर लिया गया है। इधर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट से स्वतंत्र जांच की मांग की है।
धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद हर दिन की तरह बुधवार को भी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। रणधीर वर्मा चौक के पास पीछे से जा रहे ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़े। वहां से गुजर रहे लोगों ने आनन-फानन में उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुबह 7 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचे, तो उनके परिवार वालों ने खोज शुरू की। इसके बाद पता चला कि सड़क दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गयी है। दुर्घटना की सूचना पर जिला के लगभग सभी न्यायिक पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। न्यायाधीश उत्तम आनंद ने 6 माह पूर्व ही धनबाद में योगदान दिया था। इससे पहले वह बोकारो जिला में पदास्थापित थे।
सीसीटीवी की जांच में साफ-साफ नजर आ रहा है कि न्यायाधीश रणधीर वर्मा चौक की ओर से हीरापुर सब स्टेशन की ओर आ रहे थे। वह सड़क के किनारे जॉगिंग कर रहे थे। उसी वक्त पीछे से आ रहा एक ऑटो बीच सड़क से हटकर किनारे न्यायाधीश की तरफ आया और पीछे से उन्हें टक्कर मार कर सीधा रास्ता पकड़ कर पुलिस लाइन की ओर भाग निकला।
पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता एवी होमकर ने कहा कि सिटी एसपी राम कुमार के नेतृत्व में एसआइटी गठित कर दी गयी है। वहीं, पूरी टीम को खुद धनबाद एसएसपी संजीव कुमार लीड कर रहे हैं, जबकि बोकारो रेंज डीआइजी कन्हैया मयूर पटेल धनबाद पहुंच घटना को लेकर चल रही जांच की बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डीजीपी नीरज सिन्हा के निर्देश पर रांची से फोरेंसिक और सीआइडी टीम को जांच में सहयोग के लिए धनबाद भेजा गया है। तकनीकी साक्ष्य के लिए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी का फुटेज पुलिस एकत्र कर रही है। इसके अलावा अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाये जा रहे हैं।
इधर, मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट से इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा है कि जिस तरह इस घटना को अंजाम दिया गया है, उसके पीछे बड़ी साजिश हो सकती है। इसलिए इस मामले की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।
जज उत्तम आनंद की हत्या में शामिल ऑटो चालक और उसके सहयोगी लखन वर्मा और राहुल वर्मा को गिरिडीह से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह 12 नंबर के रहने वाले हैं। इस दौरान पुलिस ने ऑटो को भी जब्त कर लिया है।

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई दुनिया के शीर्ष 10 प्रदूषित शहरों में शामिल

Read Next

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले कांग्रेस के शासन काल में भारत आंशिक रूप से एक मुस्लिम राष्ट्र था : सुधांशु त्रिवेदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com