ट्रंप ने क्यूबा को दिया अल्टीमेटम, कहा ‘बहुत देर होने से पहले डील कर लो’

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैरेबियाई देश क्यूबा को धमकी दी है। अल्टीमेटम के साथ कि अगर अमेरिका संग डील नहीं की तो उसे उसका अंजाम भुगतना होगा।

ट्रंप ने ट्रूथ पोस्ट में लिखा, “वेनेजुएला से मिलने वाली उनकी लाइफलाइन अब काटी जा रही है। अमेरिका के साथ समझौता कर लो, वरना ऐसा न हो क‍ि बहुत देर हो जाए। जीरो! अब कुछ नहीं मिलेगा, अब क्यूबा को न तो तेल मिलेगा और न ही पैसा जाएगा—जीरो (शून्य)! इस घोषणा के तुरंत बाद उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा, “मैं उन्हें सलाह देता हूं कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, वे डील कर लें।”

ट्रंप का यह बयान धमकी भरा नहीं है, बल्कि क्यूबा की अर्थव्यवस्था पर एक सीधा हमला माना जा सकता है। दशकों से, पाबंदियां झेल रहा क्यूबा अपनी ऊर्जा जरूरतों और आर्थिक अस्तित्व के लिए वेनेजुएला के सस्ते तेल और वित्तीय सहायता पर निर्भर रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका अब वेनेजुएला के तेल निर्यात को नियंत्रित कर रहा है। ऐसे में क्यूबा तक पहुंचने वाली सप्लाई चेन को काटना अमेरिका के लिए आसान हो गया है। इसलिए ट्रंप जीरो और लाइफलाइन काटने की बात कर रहे हैं।

अमेरिका चाहता है कि क्यूबा में सत्ता परिवर्तन हो या फिर वह पूरी तरह उनके सामने नत नतमस्तक हो जाए। इसकी तस्दीक ट्रंप की दूसरी पोस्ट करती है। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को क्यूबा की कमान सौंपने की बात है। इसकी वजह उनके (रुबियो) क्यूबा से रिश्ते को बताया गया है। कहा गया है कि क्योंकि रुबियो क्यूबा इमिग्रेंट माता-पिता के घर पैदा हुए थे, इसलिए उन्हें कमान सौंपी जानी चाहिए।

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर क्लिफ स्मिथ नाम के यूजर का 8 जनवरी को पोस्ट किया गया एक संदेश रीपब्लिश किया, जिसमें लिखा था, “मार्को रुबियो क्यूबा के राष्ट्रपति होंगे,” और साथ में एक रोने-हंसने वाला इमोजी भी था।

रीपोस्ट पर ट्रंप ने टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा, “मुझे तो यह अच्छा लग रहा है!” यह यूजर, जिसके बायो में उसे “कंजर्वेटिव कैलिफोर्नियाई” बताया गया है, उसके 500 से भी कम फॉलोअर्स हैं।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

admin

Read Previous

भारत बनाम न्यूजीलैंड: कोहली ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए सबसे तेज 28 हजार रन

Read Next

ओवैसी को हिंदुओ से नफरत, मुस्लिम समाज के विकास से मतलब नहीं : गौरव वल्लभ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com