गाजा समझौते के दूसरे चरण को लेकर कतर सक्रिय, मध्यस्थों से बातचीत जारी : डॉ. अंसारी

दोहा । कतर ने गाजा पट्टी में युद्धविराम समझौते के दूसरे चरण को लागू कराने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और प्रधानमंत्री के सलाहकार डॉ. माजिद बिन मोहम्मद अल अंसारी ने साफ कहा है कि कतर मध्यस्थ देशों के साथ मिलकर लगातार बातचीत कर रहा है ताकि समझौते का अगला चरण जल्द से जल्द पूरा हो सके।

दोहा में 6 जनवरी को आयोजित विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में डॉ. अल अंसारी ने बताया कि इस प्रक्रिया में कतर के साथ मिस्र, तुर्किये और अमेरिका जैसे अहम मध्यस्थ देश शामिल हैं। इन देशों के सहयोग से गाजा में युद्धविराम को आगे बढ़ाने, रफाह सीमा चौकी को फिर से खोलने और वहां फंसे लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाने पर काम किया जा रहा है।

डॉ. अंसारी ने कहा कि समझौते के दूसरे चरण तक पहुंचने के लिए बातचीत अभी जारी है। कुछ मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन अब भी कुछ अहम बाधाएं हैं, जिन पर चर्चा चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निरंतर प्रयासों से इन अड़चनों को दूर किया जा सकेगा।

उन्होंने यह भी दोहराया कि कतर शुरू से ही इस बात पर जोर देता आया है कि किसी भी संघर्ष में मानवीय सहायता को राजनीतिक दबाव या ब्लैकमेल के हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

उनका कहना था कि गाजा के लोगों तक मदद पहुंचाना एक मानवीय जिम्मेदारी है और इसे किसी भी शर्त से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

इसके अलावा, डॉ. अल अंसारी ने वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम पर भी कतर का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि कतर वहां संयम बरतने, तनाव कम करने और संवाद के जरिए समस्याओं का समाधान निकालने के पक्ष में है। कतर ऐसे हर प्रयास का समर्थन करता है, जो वेनेजुएला के संकट का शांतिपूर्ण हल निकालने की दिशा में उठाया जाए।

कतर एक बार फिर खुद को एक सक्रिय मध्यस्थ के रूप में पेश कर रहा है, जो न सिर्फ गाजा में शांति और राहत के लिए काम कर रहा है, बल्कि वैश्विक संकटों में संवाद और कूटनीति के रास्ते को भी आगे बढ़ा रहा है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हजारों घरों में छाया अंधेरा, लगातार चार दिनों से बिजली गायब

Read Next

वेनेजुएला के घटनाक्रम पर भारत चिंतित, विदेश मंत्री जयशंकर ने की सभी पक्षों से बातचीत की अपील

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com