खाली करना होगा क्षेत्र : गाजा में सैन्य अभियान के बीच आईडीएफ का फिलिस्तीनियों को आदेश

यरुशलम । इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शुक्रवार को पूर्वी गाजा शहर के कई क्षेत्रों के लोगों को तत्काल इलाका छोड़ देने का आदेश जारी किया। यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में आईडीएफ ने अपना अभियान तेज कर दिया है।

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किए गए एक संदेश में, आईडीएफ अरबी भाषा के प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने नागरिकों से अपनी सुरक्षा के लिए पश्चिम की ओर जाने को कहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने लिखा, “आईडीएफ आपके इलाकों में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने के लिए काम कर रहा है। अपनी सुरक्षा के लिए, आपको तुरंत पश्चिमी गाजा शहर में आश्रय केंद्रों में चले जाना चाहिए।”

इस बीच, आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि उसने हमास कमांडर अहमद इयाद मोहम्मद फरहत को मार गिराया। दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा में तेल अल-सुल्तान शरणार्थी शिविर में उसे निशाना बनाया गया।

आईडीएफ के अनुसार, फरहात, हमास की ‘तेल अल-सुल्तान बटालियन’ के स्नाइपर ऑपरेशन का प्रमुख था। वह इजरायली बलों पर हमलों की प्लानिंग और उन्हें अंजाम देने के लिए जिम्मेदार था।

गुरुवार को आईडीएफ और इजरायली सुरक्षा एजेंसी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने गाजा में हमास की शेजैया बटालियन के कमांडर को मार गिराया।

बयान के अनुसार, कमांडर हैथम रजेक अब्द अल-करीम शेख खलील बुधवार को गाजा शहर में एक कमांड और नियंत्रण केंद्र पर हमले में मारा गया।

बयान में आरोप लगाया गया कि ‘कई हमास आतंकवादी कमांड सेंटर के भीतर से इजरायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाते और उन्हें अंजाम देते थे।’

आईडीएफ के अनुसार, खलील ने इजरायल के किबुत्ज नाहल ओज में घुसपैठ की कमान संभाली और 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमले में भाग लिया। हाल के वर्षों में, उसने बटालियन में प्लाटून कमांडर के रूप में काम किया और हमास के सुरंग अभियानों का मार्गदर्शन किया। पिछले कमांडरों, जमील वाडिया और फहीम फरहत के खात्मे के बाद उसने शेजैया बटालियन की कमान संभाली।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

admin

Read Previous

मेरठ: पति की कातिल मुस्कान का अल्ट्रासाउंड में खुला बड़ा राज, सौरभ की हत्‍या के पहले से ही थी गर्भवती

Read Next

दक्षिण कोरिया : पद से हटाए जाने के एक सप्ताह बाद पूर्व राष्ट्रपति यून ने छोड़ा आधिकारिक आवास

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com