ईरान प्रोटेस्ट में अब तक 116 की मौत और करीब 2,638 गिरफ्तार; खामेनेई सरकार की अमेरिका-इजरायल को धमकी

नई दिल्ली । ईरान में करीब दो हफ्ते से ज्यादा समय से सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के खिलाफ लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के बीच ईरान में इंटरनेट सेवा रोक दी गई है। वहीं इस प्रदर्शन ने अब हिंसक रूप ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रदर्शन में अब तक 116 लोगों की जान चली गई है।

अमेरिका की मानवाधिकार गतिविधि से संबंधित न्यूज एजेंसी (एचआरएएनए) ने शनिवार को अनुमान लगाया कि कम से कम 2,638 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक तरफ अमेरिका ईरान को लगातार धमकी दे रहा है कि अगर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ईरानी सरकार हिंसा करती है, तो अमेरिकी सेना स्ट्राइक करेगी। वहीं दूसरी ओर ईरान ने भी अमेरिका पर पलटवार किया है।

ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद मोवाहेदी आजाद ने चेतावनी दी है कि विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर अल्लाह का दुश्मन होने का आरोप लग सकता है, यह एक ऐसा जुर्म है जिसकी सजा मौत है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों की मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति पर यही आरोप लगेगा।

वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने तेहरान को उसके धैर्य और इरादे की परीक्षा न लेने की चेतावनी दी। ईरान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान देश भर में इंटरनेट शटडाउन अभी भी जारी है और अब 60 घंटे से ज्यादा हो गया है।

दूसरी ओर इजरायली मीडिया ने बताया कि ईरान ने ट्रंप को चेतावनी दी है कि अमेरिका के किसी भी हमले का नतीजा यह होगा कि तेहरान, इजरायल और आस-पास के अमेरिकी सैन्य बेस को टारगेट मानकर उन पर जवाबी हमला करेगा।

इजरायली मीडिया ने सूत्रों के हवाले से कहा कि ईरान में देश भर में चल रहे सरकार-विरोधी आंदोलन का समर्थन करने के लिए अमेरिका के हस्तक्षेप की संभावना को लेकर इजरायल हाई अलर्ट पर है। ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर ने कहा कि अगर अमेरिका खामेनेई सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के दौरान कोई नया हमला करता है, तो ईरान अमेरिकी सैन्य और शिपिंग टारगेट पर हमला करेगा। इससे इजरायल को भी खतरा है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 14 जनवरी के बाद बिहार में ‘आभार यात्रा’ पर निकलेंगे

Read Next

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की शिवपुरी में 111 करोड़ रुपए के रीजनल पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की घोषणा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com