ईरान के सर्वोच्च नेता की अनुमति के बिना कोई निर्णय नहीं: पेजेश्कियन

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर देश में कोई भी निर्णय ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की अनुमति के बिना नहीं लिया जाएगा।

तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, पेजेश्कियन ने कहा, “कोई भी बयान, विश्लेषण या रुख जो समाज में विभाजन पैदा करता है, वास्तव में दुश्मन को फायदा पहुंचाने जैसा होता है।”

उन्होंने कहा, “देश में कोई भी निर्णय सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के ढांचे के बाहर और सर्वोच्च नेता की अनुमति के बिना नहीं लिया जाएगा। देश का संचालन एकीकृत निर्णय और सामूहिक अनुशासन की मांग करता है।”

उनका बयान ऐसे समय में आया है जब 60 दिन के संघर्ष विराम को लेकर खबर सुर्खियों में बनी हुई है। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने अमेरिकी सैन्य अफसर के हवाले से दावा किया है कि जल्द इसकी घोषणा की जा सकती है। बातचीत में होमुर्ज, न्यूक्लियर प्रोग्राम से लेकर कुछ पाबंदियां हटाने की भी शर्तें शामिल हैं।

इससे पहले पेजेश्कियन ने एक्स पोस्ट के जरिए ईरान के इतिहास को याद दिलाते हुए अमेरिका को निशाने पर लिया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “हमारा देश आज भी, बिना हारे डटा हुआ है। ठीक बहादुर खोर्रमशहर के लोगों की तरह, जो हमलावर सेना के खिलाफ कई दिनों तक डटे रहे ताकि दुनिया को ईरानी लोगों की ताकत का अंदाजा लग सके।”

खोर्रमशहर, ईरान के खुजेस्तान प्रांत में स्थित एक प्रमुख और ऐतिहासिक बंदरगाह शहर है। यह 1980 के दशक में ईरान-इराक युद्ध के दौरान चर्चा में आया था। शहर शत्त अल-अरब और कारुन नदियों के संगम पर स्थित है। यह फारस की खाड़ी के पास एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है। 1980 के दशक में इस शहर को भारी तबाही झेलनी पड़ी थी। पूरी तरह बर्बाद हुए शहर को पुनर्निर्माण करके फिर से बसाया गया। अपनी सेना के साहस को सम्मान देते हुए ईरान ने अपनी एक शक्तिशाली और उन्नत बैलिस्टिक मिसाइल का नाम भी ‘खोर्रमशहर’ रखा। अक्सर तेहरान में सैन्य परेड के दौरान इसे प्रदर्शित किया जाता है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

एस जयशंकर ने रूबियो के सामने रखा 5 सूत्रीय एजेंडा, कूटनीतिक संवाद और सुरक्षित समुद्री व्यापार को बताया अहम

Read Next

ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम के बाद शाम 5 बजे भोपाल में होगा शव का अंतिम संस्कार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com