गदर 2 की सक्सेस पार्टी में सारा और कार्तिक आर्यन ने किया एक-दूसरे को टाइट हग

मुंबई । एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान, सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ की सक्सेस सेलिब्रेशन पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में उनके हग करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

मुंबई में आयोजित इस पार्टी में बॉलीवुड के सभी ए-लिस्टर्स रेड कार्पेट पर चले। उपस्थित लोगों में, जिन दो अभिनेताओं ने लोगों का ध्यान खींचा, वे एक्स लवर्स कार्तिक और सारा थे।

‘केदारनाथ’ फेम एक्ट्रेस सारा बार्बी पिंक कलर के स्लीवलेस जंपसूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप लुक चुना, अपने बालों को खुला छोड़ा और इसे स्टिलेटोज के साथ पेयर किया। सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ पहुंचीं।

दूसरी ओर, कार्तिक ऑरेंज कलर की शर्ट और ब्लैक डेनिम में बेहद आकर्षक लग रहे थे। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट स्नीकर्स से पूरा किया।

इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में सारा और कार्तिक एक-दूसरे को हग करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें बातचीत करते और हंसते हुए भी देखा जा सकता है। सारा को सुपरस्टार सलमान खान को गले लगाते भी देखा गया।

कार्तिक और सारा को एक साथ देखकर फैंस उत्साहित हो गए और उन्होंने लिखा, “भाई, एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हो, सारा और कार्तिक को पैच अप कर लेना चाहिए।”

दूसरे यूजर ने लिखा, ”दोनों को एक और फिल्म में डालो, फिर से प्यार हो जाएगा।”

कार्तिक और सारा ने इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 2020 की रोमांटिक ड्रामा ‘लव आज कल’ में स्क्रीन स्पेस साझा किया।

चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ में फिल्म निर्माता करण जौहर ने पुष्टि की थी कि दोनों ने कुछ समय के लिए एक-दूसरे को डेट किया था। बाद में कार्तिक ने इन खबरों का खंडन किया और कहा कि वह सिंगल हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा को आखिरी बार विक्की कौशल के साथ रोमांटिक कॉमेडी ‘जरा हटके जरा बचके’ में सौम्या चावला के रूप में देखा गया था। उन्हें फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाने ‘हार्टथ्रोब’ में एक स्पेशल रोल में भी देखा गया था। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे।

कार्तिक को आखिरी बार कियारा आडवाणी के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ में देखा गया था। उनके पास ‘चंदू चैंपियन’ है।

— आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

admin

Read Previous

तेलंगाना के नलगोंडा में आईटी हब लगभग तैयार, जल्‍द होगा उद्घाटन

Read Next

जैकलीन फर्नांडीज वेनिस फिल्म फेस्ट में इटालियन पवेलियन के पैनल चर्चा में हुईं शामिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com