सलमान ने किया खुलासा, आखिर चाहकर भी क्यों नहीं छोड़ पा रहे ‘बिग बॉस’

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, जो वर्तमान में रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को होस्ट कर रहे हैं, ने खुलासा किया है कि वह कई बार शो छोड़ने की धमकी देने के बाद भी वापस क्यों आ जाते हैं।

सलमान का अपने फैंस के प्रति सच्चा प्यार और सराहना ही उन्हें हर बार वापसी के लिए मजबूर करती है।

सलमान ने कहा, “मेरे फैंस मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि और गौरव हैं! मैं जो कुछ भी हूं उनकी वजह से हूं। हां, मैं शो में अपना आपा खो देता हूं और कभी-कभी बाहर भी चला जाता हूं लेकिन मैं हमेशा केवल और केवल अपने फैंस के लिए वापस आता हूं, जो बड़ी ही बेसब्री के साथ मेरे वीकेंड का वार का इंतजार करते हैं।

‘बिग बॉस’ एक भारतीय रियलिटी शो फ्रेंचाइजी है जो डच रियलिटी शो बिग ब्रदर पर बेस्ड है।

‘बिग बॉस’ मूल रूप से हिंदी भाषा में शुरू किया गया था, और तब से इसे कन्नड़, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी और मलयालम सहित भारतीय उपमहाद्वीप में बोली जाने वाली सात भाषाओं में विस्तारित किया गया है।

सलमान 2010 में इसके सीजन 4 के साथ एक होस्ट के रूप में शो में शामिल हुए थे। तब से वह एक दशक से ज्यादा समय से शो का हिस्सा हैं।

वर्तमान में शो के ओटीटी वर्जन में, कंटेस्टेंट्स में पूजा भट्ट, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, आशिका भाटिया, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे, जद हदीद और अविनाश सचदेवा शामिल हैं।

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जियो सिनेमा पर प्रसारित होता है, जो दर्शकों को उनके पसंदीदा किरदारों की 24 घंटे कवरेज देता है।

फिल्मों की बात करें तो सलमान हाल ही में फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आए थे। इसमें पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल और पलक तिवारी हैं।

एक्टर अगली बार कैटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरे इंस्टॉलमेंट में दिखाई देंगे।

— आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

admin

Read Previous

लॉन्च के बाद से सोनी ने 40 मिलियन से अधिक पीएस5 कंसोल बेचे

Read Next

संजय दत्त के 64वें जन्मदिन पर, डबल आईस्मार्ट निर्माताओं ने शेयर किया फर्स्ट लुक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com