तेलंगाना: पवन कल्याण ने मंदिर में करवाई अभियान वाहन ‘वाराही’ की पूजा

हैदराबाद:अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण ने मंगलवार को तेलंगाना के श्री अंजनेय स्वामी मंदिर में अपने अभियान वाहन ‘वाराही’ के लिए विशेष पूजा की। जन सेना पार्टी (जेएसपी) के नेता ने जगतियाल जिले के कोंडागट्टू के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद, पुजारियों के एक समूह ने ‘वाराही’ की पूजा की। सभी अनुष्ठान के बाद कल्याण ने वाहन का लॉन्च किया।

इस मौके पर पवन कल्याण के प्रशंसक और जेएसपी समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। उन्होंने टॉलीवुड अभिनेता को माला पहनाई और अभिनेता ने उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

इससे पहले जेएसपी नेता एक विशाल काफिले में हैदराबाद से कोंडागट्टू के लिए रवाना हुए। वह शाम को नचुपल्ली के पास एक रिसॉर्ट में तेलंगाना में जेएसपी नेताओं से मिलने वाले हैं। इसके बाद वह 32 नरसिम्हा स्वामी के दर्शन करने के लिए धर्मपुरी शहर में श्री लक्ष्मी नरसिम्हा क्षेत्रम पहुंचेंगे।

अभिनेता का इस क्षेत्र से भावनात्मक लगाव है, क्योंकि 2009 में करीमनगर जिले में चुनाव प्रचार के दौरान वह बाल-बाल बच गए थे, जब उनके वाहन पर एक हाई टेंशन तार गिर गया था। उनका ²ढ़ विश्वास है कि कोंडागट्टू अंजनेय स्वामी के आशीर्वाद के कारण वे जीवित रहे और इसलिए उन्होंने इस मंदिर से महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया।

आंध्र प्रदेश में 2024 की चुनावी लड़ाई के लिए कमर कसते हुए, पवन कल्याण ने पिछले महीने ‘वाराही’ नामक एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन का अनावरण किया था। अभियान वाहन उच्च सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। इसमें पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे हैं।

इस गाड़ी को हैदराबाद के एक गैराज में डिजाइन किया गया है। टॉलीवुड अभिनेता ने ट्वीट किया था, वाराही चुनावी लड़ाई के लिए तैयार हैं।

जेएसपी नेता ने हैदराबाद में ट्रायल रन के दौरान एक सैन्य बस की तरह दिखने वाले वाहन का निरीक्षण किया। उन्होंने तकनीकी विशेषज्ञों के साथ वाहन की विभिन्न विशेषताओं पर चर्चा की और कुछ संशोधनों का सुझाव दिया।

जेएसपी नेता इस वाहन का उपयोग पूरे आंध्र प्रदेश में प्रचार करने के लिए करेंगे, जहां अप्रैल-मई 2024 में चुनाव होने हैं।

पावर स्टार ने दशहरा के बाद राज्यव्यापी दौरे की शुरूआत करने की योजना बनाई थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है और अब वह अगले कुछ हफ्तों में यात्रा पर जाने की संभावना है।

हालाँकि, आंध्र प्रदेश परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा था कि पवन कल्याण को ऑलिव ग्रीन कलर के वाहन को चलाने की अनुमति नहीं है, जिसके बाद वाहन के रंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

अधिकारी ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सेना के जवानों को छोड़कर किसी भी निजी वाहन के लिए ऑलिव ग्रीन कलर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

पवन कल्याण, जो भाजपा के सहयोगी हैं, सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के खिलाफ एक महागठबंधन बनाने के लिए काम कर रहे हैं। सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए वह भाजपा और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के साथ गठबंधन करने के इच्छुक हैं।

–आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

akash

Read Previous

दक्षिण कोरिया में कोविड के 16,624 मामले, 15 सप्ताह में रविवार की संख्या सबसे कम

Read Next

अनुभवी कप्तान पीएम मोदी ने महामारी के दौर में भी अर्थव्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया : अमित शाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com