ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलायका ने शेयर किया इंस्टा पोस्ट, रिश्ते को लेकर उलझन में यूजर्स

नई दिल्ली । एक्टर अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा ने रविवार को एक नया पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है, “खूबसूरत विचार एक खूबसूरत आत्मा का निर्माण करते हैं।”

26 अगस्त को, मलायका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर, बहनें अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया। हालांकि, वह अभी भी सोनम कपूर और रिया कपूर को फॉलो कर रही हैं।

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज भी शेयर किया, जिसमें लिखा था, ”परिवर्तन जीवन का नियम है। और जो लोग केवल अतीत या वर्तमान को देखते हैं वे निश्चित रूप से भविष्य से चूक जाते हैं।” इसके बाद मलायका ने एक और पोस्ट शेयर की जिसमें डाइनिंग टेबल पर रखे दो सनग्लासेस नजर आ रहे हैं और लिखा: ”धूप वाले दिन फिर से आ गए हैं।”

रविवार की सुबह मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक कोट्स शेयर किया, जिसमें लिखा था, ”खूबसूरत विचार एक खूबसूरत आत्मा का निर्माण करते हैं। गुड मॉर्निंग।”

इसके अलावा, शनिवार को मलायका अरोड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय डॉग दिवस पर अपने पालतू डॉगी कैस्पर के साथ एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें कैप्शन दिया, “इंटरनेशनल डॉग डे: मैं अपने शूट के दिनों को बिताने के लिए इससे बेहतर साथी की उम्मीद नहीं कर सकती थी। क्या यह नेचुरल नहीं है? आज और हर दिन अपने सुपरस्टार कैस्पर के साथ बिता रही हूं।” 

इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अर्जुन कपूर ने कमेंट में लिखा, “हैंडसम ब्वॉय।” 

हालांकि, न तो अर्जुन और न ही मलायका ने अभी तक ब्रेकअप की अफवाह पर कुछ कहा है। अर्जुन को डेट करने से पहले, मलाइका की शादी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भाई – अभिनेता-निर्देशक अरबाज खान से हुई थी।

1998 में शादी करने के बाद, उन्होंने मार्च 2016 में अलग होने की घोषणा की और मई 2017 में आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही ‘द लेडी किलर’ में दिखाई देंगे, जो एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें भूमि पेडनेकर भी हैं। अर्जुन के पास ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ भी है।

— आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

admin

Read Previous

चंद्रमा पर लौटने के लिए धरती पर देशों के बीच एक बार फिर क्‍यों शुरू हुई रेस?

Read Next

हेडन ने सैमसन को अपनी भारतीय टीम में शामिल किया, दोनों कलाई के स्पिनरों को बाहर रखा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com