‘शांत होकर एकजुट रहें, जीत हमारी है’…राजामौली समेत अन्य सितारों ने की देशवासियों से संयम रखने की अपील

मुंबई । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद जिस तरह से भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हवाई हमलों को नाकाम किया है, उसको लेकर देशभर में उत्साह छाया हुआ है। आम लोगों के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी सेना की पीठ थपथपाते नजर आए। इस बीच प्रसिद्ध निर्देशक एसएस राजामौली, अभिनेता यश समेत अन्य सितारों ने देशवासियों से खास अपील भी की।

फिल्म निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आतंकवाद से हमारे देश की रक्षा करने के लिए हमारे बहादुर भारतीय सशस्त्र बलों को सलाम। आइए राष्ट्र के रूप में हम सब एक साथ खड़े हों, शांति और एकता से भरे भविष्य के लिए उनकी वीरता से प्रेरित होकर हम उनके साथ खड़े हैं।”

राजामौली ने देशवासियों से अपील करते हुए आगे लिखा, “अगर आपको भारतीय सेना की कोई मूवमेंट दिखे तो उसकी तस्वीरें या वीडियो न लें। उन्हें शेयर न करें क्योंकि आप अनजाने में दुश्मन की मदद कर रहे होंगे। असत्यापित खबरों को फॉरवर्ड न करें। इससे आप सोशल मीडिया पर सिर्फ शोर मचाएंगे और यही दुश्मन चाहता है। शांत, सतर्क और सकारात्मक रहें, जीत हमारी है।”

‘केजीएफ’ स्टार यश ने लिखा, “हमारी अभेद्य ढाल – भारतीय सशस्त्र सेनाओं की अटूट शक्ति और सटीकता को सलाम! उनकी सेवा के लिए आभार जताते हुए, आइए हम यह भी सुनिश्चित करें कि हम एकजुट रहें और जिम्मेदारी से काम करें। कुछ भी शेयर करने या प्रतिक्रिया देने से पहले रुकें, वेरीफाई करें, खासकर ऑनलाइन आपको इन चीजों का ज्यादा ध्यान रखना है। गलत सूचना के खिलाफ हमारी सामूहिक लड़ाई भारत को मजबूत बनाती है। अलर्ट क्षेत्रों में रहने वाले साथी भारतीयों को ताकत दें और मजबूत बनें।”

इस बीच बता दें, अभिनेता कमल हासन ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट को टालने का फैसला लिया है।

कमल हासन ने कहा, “कला इंतजार कर सकती है, भारत पहले आता है। देश की सीमाओं पर चल रही तनावपूर्ण स्थिति और सुरक्षा एजेंसियों की हाई अलर्ट स्थिति को देखते हुए हमने फिल्म ‘ठग लाइफ’ का ऑडियो लॉन्च टाल दिया है, जो 16 मई को होने वाला था।”

एक्टर ने आगे कहा, “जब हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर डटे हैं और पूरी बहादुरी से मोर्चा संभाले हुए हैं, तब यह समय जश्न का नहीं, बल्कि शांत होकर एकजुटता दिखाने का है। जो हालात फिलहाल देश में हैं, खासकर सीमा पर, उसमें फिल्मी कार्यक्रम करना उचित नहीं होगा। नई तारीख बाद में तय की जाएगी, जब हालात ठीक होंगे। इस समय हमारी प्रार्थनाएं उन सशस्त्र बलों के लिए हैं, जो देश की रक्षा के लिए सतर्कता से डटे हुए हैं। एक नागरिक के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम संयम और एकजुटता के साथ प्रतिक्रिया दें। जश्न की जगह हम लोगों को गंभीरता से सोचने और एकता दिखाने की जरूरत है।”

–आईएएनएस

सनी देओल ने ‘घायल’ के 36 साल पूरे होने पर अपने पिता धर्मेंद्र को याद किया

मुंबई । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने सोमवार को अपनी फिल्म 'घायल' की रिलीज के 36 साल पूरे होने पर अपने दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को...

चिरंजीवी की मेगा158 की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में शुरू

हैदराबाद । निर्देशक बॉबी कोल्ली की आगामी एक्शन फिल्म मेगा158 के निर्माताओं ने सोमवार को घोषणा की कि फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में शुरू हो गया है।...

रश्मिका मंदाना ने अपनी पेट डॉग ‘ऑरा’ के साथ खुशी के कुछ पल साझा किए

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने प्यारे पेट डॉग ऑरा के साथ खुशी के कुछ पल अपने प्रशंसकों से साझा किए। सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर, 'पुष्पा'...

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

admin

Read Previous

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने पहली बार सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Read Next

सीमा पर जवान और खेतों में किसान दोनों तैयार, देश में अन्न की कोई कमी नहीं : शिवराज सिंह चौहान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com