‘वध 2’ ने पहले दिन की शानदार ओपनिंग, बॉक्स ऑफिस पर ‘भाभीजी घर पर हैं’ पिछड़ी

मुंबई । फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन यह तय करता है कि दर्शकों का प्यार किस फिल्म पर ज्यादा है। इसी कड़ी में रिलीज हुई दो प्रमुख फिल्मों, ‘वध 2’ और ‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’, ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘वध 2’ ने पहले दिन लगभग 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया है, जबकि ‘भाभीजी घर पर हैं’ केवल 25 लाख रुपए ही जुटा पाई।

‘वध 2’ फिल्म पिछले साल की हिट क्राइम‑थ्रिलर ‘वध’ का सीक्वल है। कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी शंभू नाथ मिश्रा (संजय मिश्रा) और उनकी पत्नी मंजू (नीना गुप्ता) के इर्द‑गिर्द घूमती है, जो लंबे समय से जेल की सजा काट रहे हैं। शंभू नाथ अपने बेटे की पढ़ाई और कर्ज चुकाने के लिए जेल से सब्जियां चोरी कर बेचता है, जबकि मंजू का जीवन जेल में बीत रहा है। कहानी में जेल की नई परिस्थितियों, भ्रष्टाचार और जातिवाद की झलक भी है।

फिल्म में जेल के बिगड़ैल कैदी केशव (अक्षय डोगरा) और महिला कैदी नैना (योगिता बिहानी) के बीच संबंध और घटनाओं की जटिलता कहानी को आगे बढ़ाती है। निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने इसे बेहद संवेदनशील अंदाज में पेश किया है। कहानी ट्विस्ट और सस्पेंस के जरिए दर्शकों को बांधे रखती है।

वहीं, ‘भाभीजी घर पर हैं!’ की बात करें, तो यह टीवी के लंबे समय से पॉपुलर सिटकॉम पर आधारित है। इसमें अंगूरी भाभी, विभूति मिश्रा, तिवारी और अनीता जैसे किरदार शामिल हैं। फिल्म की शुरुआत टीवी सीरियल के परिचित किरदारों से होती है। कहानी में दिखाया गया है कि विभूति मिश्रा (आसिफ शेख) अपनी पड़ोसी अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) को उत्तराखंड लेकर आता है। विभूति और तिवारी हमेशा एक-दूसरे की पत्नियों पर नजर रखते हैं, जैसे सीरियल में दिखाया गया है, लेकिन फिल्म में इसे बड़ा और ज्यादा ड्रामेटिक तरीके से पेश किया गया है।

इसी बीच कहानी में कुछ नए किरदार जुड़ते हैं। शांति (रवि किशन) एक दबंग व्यक्ति है, जो अंगूरी भाभी पर दिल हार बैठता है। उसका भाई क्रांति (मुकेश तिवारी), अनीता भाभी के पीछे पड़ जाता है। कहानी दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं।

–आईएएनएस

मेरी शादी हो चुकी है और मेरी दुल्हन… मैरिज के सवाल पर खिलखिलाकर हंसे हर्षवर्धन राणे, बताया ये सच

मुंबई । अभिनेता हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड में अपने इंटेंस और रोमांटिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह 'सनम तेरी कसम' में इंदर का किरदार हो या 'एक दीवाने...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: 20 जनवरी को स्कूटी लेकर मुंबई आए थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने किया बड़े प्लान का खुलासा

मुंबई । मुंबई में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया था और अब मामले की गुत्थी धीरे-धीरे खुलती नजर आ रही है। मुंबई...

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर संत समाज में भारी विरोध, महामंडलेश्वर बोले- ‘कुछ लोग खुश हैं, लेकिन यह गंभीर विषय’

हरिद्वार । अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म का टीजर जारी होते ही ब्राह्मण समाज और संत समाज के लोग...

अभिनेता विजय को भरना होगा 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना, मद्रास उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा फैसला

मद्रास । दक्षिण के अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। इस बार मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेता को झटका देते हुए आयकर विभाग...

‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘लोगों की भावनाओं का करता हूं सम्मान’

मुंबई । नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। विवाद की वजह इसका टाइटल है, जिसे लेकर ब्राह्मण समुदाय के कुछ...

शनिवार को रिलीज होगा फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का पहला रोमांटिक ट्रैक

मुंबई । अभिनेता दीपक तिजोरी जल्द ही रोमांटिक शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में यूलिया वंतूर के साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म के पहले गाने 'तेरे संग'...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप

मुंबई । जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस...

‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ पर अनुपम खेर ने जताया आभार, कहा- कभी-कभी सिनेमा सच में जादू कर देता है

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह फिल्म हाल ही में मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट्स...

‘अमिताभ बच्चन से सीखी समय की कद्र’, कल्पना अय्यर ने साझा किया ‘सत्ते पर सत्ता’ के दिनों का यादगार अनुभव

मुंबई । हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, वह समय के बेहद पाबंद भी हैं। उनके साथ काम कर चुके...

विवेक ओबेरॉय ने दायर किया पर्सनैलिटी राइट्स केस, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठाया है। उन्होंने अपनी छवि और पहचान के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

मुंबई । मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की घटना के बाद पूरे मनोरंजन जगत में चिंता का माहौल है। इस घटना को लेकर अब प्रोड्यूसर्स...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

सरकार ने सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप के शर्तों पर किया व्यापार समझौता: कांग्रेस सांसद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com