रिलीज को तैयार साइलेंट फिल्म ‘गांधी टॉक्स’, पर्दे पर दिखेगी विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव की तिकड़ी

मुंबई । अभिनेता विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर पैन-इंडिया फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। जी स्टूडियोज ने अपनी महत्वाकांक्षी और अनोखी फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ को लेकर घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

विजय सेतुपति की फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक साइलेंट फिल्म है, जिसमें कोई डायलॉग नहीं होगा। पूरी कहानी अभिनय, हाव-भाव और भावनाओं के जरिए कही जाएगी। फिल्म में विजय सेतुपति के साथ मुख्य भूमिकाओं में अरविंद स्वामी, अदिति राव हैदरी के साथ सिद्धार्थ जाधव भी नजर आएंगे। ये सभी कलाकार बिना संवाद के अपने किरदारों को जीवंत करेंगे।

विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी साइलेंट एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव भी गहरे भावनात्मक अभिनय से कहानी को मजबूत बनाएंगे। फिल्म की संगीत को ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने तैयार किया है। डायलॉग न होने की वजह से रहमान के संगीत की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह संगीत भावनाओं को व्यक्त करेगा और दर्शकों को कहानी से जोड़े रखेगा।

फिल्म निर्देशक किशोर बेलेकर ने बताया, “गांधी टॉक्स खामोशी पर भरोसा करने वाली फिल्म है। भारतीय सिनेमा के लिए हम विशुद्ध अभिनय और भावनाओं के साथ प्रस्तुति देना चाहते हैं। कलाकारों ने फिल्म की थीम को पूरी गहराई के साथ न केवल समझा, बल्कि पूरी तरह अपनाया और एआर रहमान का संगीत फिल्म की जान बन गया है। जी स्टूडियोज के सपोर्ट से हमने एक साहसिक और शानदार फिल्म बनाई, दर्शकों को पसंद आएगी।”

जी स्टूडियोज की अनोखी साइलेंट फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ एक ब्लैक कॉमेडी है, यह फिल्म महात्मा गांधी के सिद्धांतों और नोटों पर छपी उनकी तस्वीर के बीच के अंतर को हल्के-फुल्के लेकिन गहरे अंदाज में दिखाती है। कहानी पैसे की जरूरत और उसके लोगों पर असर पर आधारित है। विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव स्टारर यह फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

बॉर्डर-2 : वरुण धवन ने बिना नाम लिए दी पाकिस्तान और बांग्लादेश को चेतावनी, किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

Read Next

राहुल गांधी के पास कोई काम नहीं है: दिलीप जायसवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com