यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। बहुत कम उम्र में उन्होंने फिल्मों में बतौर डांसर काम करना शुरू किया और धीरे-धीरे अपनी मेहनत और हुनर के दम पर कोरियोग्राफी की दुनिया में कदम रखा, जहां हर बड़ा स्टार उनके इशारों पर थिरकता था।

सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को एक साधारण परिवार में हुआ था। बचपन से ही जिंदगी आसान नहीं थी। परिवार का माहौल, आर्थिक तंगी और कम उम्र में जिम्मेदारियों का बोझ उनके साथ शुरू से ही जुड़ गया था। वह सिर्फ तीन साल की थीं जब उन्होंने फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। उस उम्र में जहां बच्चे खेलते-कूदते हैं, वहां सरोज अपने परिवार की मदद के लिए कैमरे के सामने खड़ी थीं।

लेकिन उनका असली रिश्ता तो नृत्य से था। धीरे-धीरे उन्हें समझ आने लगा कि उनका दिल डांस में बसता है। हालांकि, जिंदगी ने उन्हें वहां भी सीधे रास्ते पर नहीं चलने दिया। बाल कलाकार के रूप में काम खत्म होने के बाद उन्हें अचानक इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया। इसके बाद, उन्होंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करना शुरू किया। यह वह दौर था जब उन्हें पहचान नहीं मिलती थी, लेकिन कैमरे के पीछे खड़े होकर वह हर स्टेप को महसूस करती थीं। उनका पहला बड़ा मौका फिल्म ‘हावड़ा ब्रिज’ में मिला, जहां उन्होंने एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया।

1974 में फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ से उन्होंने कोरियोग्राफर के रूप में शुरुआत की। यह वह पल था जब सरोज खान सिर्फ एक डांसर नहीं रहीं, बल्कि एक क्रिएटर बन गईं। उन्होंने डांस को सिर्फ स्टेप्स नहीं माना, बल्कि हर गाने को एक कहानी की तरह पेश किया। इसके बाद तो जैसे उनका जादू बॉलीवुड पर चल पड़ा। मिस्टर इंडिया का ‘हवा हवाई’, तेजाब का ‘एक दो तीन’, बेटा का ‘धक धक करने लगा’, और देवदास का ‘डोला रे डोला’—ये सिर्फ गाने नहीं थे, बल्कि एक युग बन गए।

सरोज खान की खासियत यह थी कि वह हर एक्ट्रेस को उसकी पहचान के हिसाब से ढाल देती थीं। चाहे श्रीदेवी हों या माधुरी दीक्षित, रेखा हों या ऐश्वर्या राय—हर किसी के डांस में सरोज खान की छाप साफ दिखाई देती थी। उन्होंने डांस को सिर्फ ग्लैमर नहीं दिया, बल्कि उसमें भावना और कहानी जोड़ दी। उनका करियर लगभग 40 साल से ज्यादा चला, जिसमें उन्होंने सैकड़ों फिल्मों को कोरियोग्राफ किया। कई राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए।

बाद में वह टीवी की दुनिया में भी आईं और ‘झलक दिखला जा’ और ‘नच बलिए’ जैसे शोज में जज के रूप में नजर आईं।

सरोज खान का निजी जीवन भी उतना ही उतार-चढ़ाव भरा रहा जितना उनका करियर। लगभग 13 साल की उम्र में उन्होंने सोहनलाल से शादी कर ली थी, जो उनसे करीब 30 साल बड़े थे और पहले से शादीशुदा और चार बच्चों के पिता थे। इस शादी से सरोज को 3 बच्चे हुए, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और बाद में दोनों अलग हो गए। बाद में सरोज खान ने सरदार रोशन खान से विवाह किया।

3 जुलाई 2020 को जब उनके निधन की खबर आई तो पूरा फिल्म जगत शोक में डूब गया। लेकिन, आज भी जब बॉलीवुड के सबसे यादगार डांस नंबरों की बात होती है तो सरोज खान का नाम सबसे पहले लिया जाता है। उनके द्वारा कोरियोग्राफ किए गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

विराट कर्ण ने बताया ‘नागाबंधम’ की शूटिंग का एक्सपीरियंस, बोले-भगवान शिव की कृपा से निभा पाया नागासाधु का किरदार

चेन्नई । निर्देशक अभिषेक नामा की बहुप्रतीक्षित पौराणिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'नागबंधन: द सीक्रेट ट्रेजर' इन दिनों लोगों का काफी ध्यान खींच रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे...

admin

Read Previous

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

Read Next

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com