यमुनाबाई वाईकर: लावणी सम्राज्ञी के सुरों पर जब बिरजू महाराज थिरके, सड़क पर नाचने से लेकर पद्मश्री अवार्ड तक का सफर किया तय

नई दिल्ली । साल 1975 के करीब दिल्ली के एक सभागार में मंच पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक के महान कलाकार पंडित बिरजू महाराज खड़े थे और दूसरी तरफ महाराष्ट्र से आई एक सादगी भरी महिला। जैसे ही ढोलकी की थाप पर उस महिला ने गाना शुरू किया, बिरजू महाराज मंत्रमुग्ध होकर उनके सुरों पर थिरकने लगे। यह कोई सामान्य जुगलबंदी नहीं थी, यह लोक कला और शास्त्रीय नृत्य का वह ऐतिहासिक मिलन था जिसने ‘लावणी’ को बदनाम गलियों से उठाकर सम्मान के शिखर पर बैठा दिया। वह महिला कोई और नहीं, महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लोक कलाकार और लावणी की निर्विवाद रानी यमुनाबाई वाईकर थीं।

31 दिसंबर 1915 को सतारा के एक छोटे से गांव में जन्मी यमुनाबाई का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। कोल्हाटी समुदाय में जन्मी यमुना के हिस्से खुशियां कम और जिम्मेदारियां ज्यादा आईं। पिता शराब के आदी थे और घर में तंगहाली का डेरा था। मात्र 10 साल की उम्र में, जब बच्चे खेल-कूद में व्यस्त होते हैं, यमुना अपनी मां गीताबाई के साथ सड़कों पर गाकर और नाचकर दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर रही थीं।

सड़कों पर मिलने वाली वह तालियां और कभी-कभी मिलने वाले ताने ही यमुनाबाई के पहले गुरु बने। यहीं से उन्हें भीड़ की नब्ज पकड़ना और कला को जीने का सलीका आया। आगे चलकर यमुनाबाई जावले दुनिया के लिए ‘यमुनाबाई वाईकर’ बन गईं।

यमुनाबाई की सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि उन्होंने लावणी को केवल ‘मसालेदार मनोरंजन’ नहीं रहने दिया। उन्होंने बॉम्बे के फकीर मोहम्मद और कोल्हापुर के अख्तरभाई से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा। नतीजा यह हुआ कि उनकी लावणी में ठुमरी की नजाकत, गजल की गहराई और तराने की रफ्तार घुल गई।

वह पेशवा काल की उस लुप्त होती ‘बैठकीची लावणी’ की आखिरी कड़ी थीं, जहां कलाकार खड़ा होकर नाचता नहीं, बल्कि बैठकर केवल अपनी आंखों और गले के इशारों से पूरे ब्रह्मांड का शृंगार और विरह बयां कर देता था। उनकी ‘यमुना-हीरा-तारा’ संगीत पार्टी का डंका पूरे महाराष्ट्र में बजता था।

यमुनाबाई केवल एक कलाकार नहीं, बल्कि एक विद्रोही भी थीं। उन्होंने उस दौर में लावणी की मर्यादा की लड़ाई लड़ी, जब इस कला को ‘अनैतिक’ माना जाता था। उन्होंने सिद्ध किया कि लावणी में ‘शृंगार’ (प्रेम) के साथ-साथ ‘निर्गुणी’ (अध्यात्म) भी है।

अपनी कला से जो धन उन्होंने कमाया, उससे अपने समुदाय के लिए घर बनवाए। 1972 के भीषण सूखे के दौरान उन्होंने जल संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाई।

उनकी सात दशक लंबी साधना का प्रतिफल उन्हें 2012 में ‘पद्म श्री’ के रूप में मिला। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से लेकर टैगोर रत्न तक, शायद ही कोई ऐसा सम्मान बचा हो जो उन्हें न मिला हों।

102 साल की एक लंबी और गौरवशाली पारी खेलकर 15 मई 2018 को यमुनाबाई का निधन हो गया।

–आईएएनएस

‘सोशल मीडिया बना नकारात्मकता का अड्डा’, करण जौहर ने ट्रोलिंग करने वालों पर उठाए सवाल

मुंबई  । सोशल मीडिया के दौर में जहां हर कोई अपनी बात सबसे ऊपर रखना चाहता है, वहीं अच्छा व्यवहार, धैर्य और शालीनता धीरे-धीरे पीछे छूटती जा रही है। आज...

‘बॉर्डर-2’ के ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज, आइकॉनिक म्यूजिक के साथ ताजा हुईं पुरानी यादें

मुंबई । सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ाते...

‘मैंने प्यार किया’ के बाद सलमान खान को और काम दिलाने के लिए पिता को बोलना पड़ा था झूठ

मुंबई । फिल्म 'मैंने प्यार किया' को रिलीज हुए आज 36 साल हो गए हैं, लेकिन फिल्म आज भी नई जैसी ही लगती है। ये फिल्म सलमान खान और भाग्यश्री...

‘कोई भी संदिग्ध व्हाट्सऐप नंबर पर भरोसा न करें, सतर्क रहें’, कृति खरबंदा का डिजिटल अलर्ट

मुंबई । आज के समय में सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स ने हमारे जीवन को बेहद आसान बना दिया है। दोस्तों, परिवार और सेलिब्रिटीज से जुड़ने के लिए लोग इन...

पहली वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जीते 25 लाख, बताया क्यों क्विट किया गेम

बठिंडा । एक्टर अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ने कई लोगों की किस्मत बदली है। अब पंजाब के बठिंडा के रहने वाले रणधीर सिंह ने शो में...

यश की फिल्म में एलिजाबेथ बनकर छाईं हुमा कुरैशी, ‘टॉक्सिक’ से फर्स्ट लुक जारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में जब भी किसी बड़े स्टार की नई फिल्म का ऐलान होता है, तो दर्शकों की उत्सुकता अपने आप बढ़ जाती है। इस कड़ी में इन...

साल 2025 ने मुझे वो सब कुछ दिया, जो मैं मांग भी नहीं सकता था : गौरव खन्ना

मुंबई । टीवी एक्टर और 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना ने अपनी बर्थडे नाइट की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। गौरव ने बताया कि साल 2025...

आगे खिसकी ‘अल्फा’ की रिलीज डेट, सलमान खान के लिए यशराज फिल्म्स ने किया फैसला

मुंबई । यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौर से गुजर रही फिल्म की रिलीज डेट को आगे...

अबू धाबी: मंदिर में दर्शन को पहुंचे ‘महाभारत के कृष्ण’, मंदिर को बताया एकता और शांति का प्रतीक

मुंबई । स्टार प्लस की 'महाभारत' में भगवान श्री कृष्ण का रोल निभाने वाले सौरभ राज जैन इन दिनों अपने परिवार के साथ संयुक्त अरब अमीरात में वेकेशन पर हैं।...

सिंहावलोकन 2025 : बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटी कपल्स के घर खुशियों ने दी दस्तक

मुंबई । फिल्मों के अलावा, साल 2025 कुछ बड़े सेलिब्रिटी कपल्स के लिए भी खास रहा। साल 2025 में कई स्टार्स ने अपने परिवार को आगे बढ़ाते हुए खुशियों का...

कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा’ की पहले दिन दमदार कमाई, ओपनिंग कलेक्शन के मामले में कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

मुंबई । क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' ने दर्शकों का ध्यान...

सिंहावलोकन 2025 : बॉक्स ऑफिस पर सितारों का ‘महामुकाबला’, कोई सुपरहिट तो कोई रहा फ्लॉप

मुंबई । साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए बहुत ही रोमांचक रहा। हर महीने बड़ी और छोटी फिल्में थिएटर में रिलीज हुईं, और कई बार एक ही दिन कई फिल्में...

admin

Read Previous

खालिदा जिया के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा- बांग्लादेश की राजनीतिक यात्रा में रही महत्वपूर्ण भूमिका

Read Next

‘सोशल मीडिया बना नकारात्मकता का अड्डा’, करण जौहर ने ट्रोलिंग करने वालों पर उठाए सवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com