माइनस डिग्री तापमान के बीच जॉर्जिया में हुई ‘मंगल लक्ष्मी’ की शूटिंग, दीपिका सिंह ने बताया रोमांचक अनुभव

मुंबई । कलर्स चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक ‘मंगल लक्ष्मी’ की पहली बार इंटरनेशनल लोकेशन पर शूटिंग हुई है। शो में मुख्य किरदार मंगल का रोल प्ले करने वाली अभिनेत्री दीपिका सिंह ने जॉर्जिया में बेहद ठंडे मौसम में शूटिंग की, जहां तापमान माइनस डिग्री तक पहुंच गया था। दीपिका ने इसे अपने करियर का खास अनुभव बताया।

‘मंगल लक्ष्मी’ शो की कहानी में नया मोड़ आया है। मंगल एक कुकिंग प्रतियोगिता ‘पहला स्वाद’ जीतकर जॉर्जिया जाती है। उसके साथ उर्वशी उपाध्याय ‘कुसुम’ और नमन शॉ ‘आदित’ भी जाते हैं। कहानी में रोमांच, खतरा और भावनात्मक उथल-पुथल भी आते हैं, जो दर्शकों को खासा पसंद आएंगे। घर से दूर रिश्तों की परीक्षा होती है, पुरानी भावनाएं फिर उभरती हैं और कई अनकहे राज खुलने लगते हैं।

जॉर्जिया में शूटिंग के बारे में दीपिका सिंह ने कहा, “ ‘मंगल लक्ष्मी’ प्यार, धैर्य और हिम्मत की कहानी है। दर्शकों ने हर कदम पर हमारा साथ दिया है। हम साथ रोए, साथ मुस्कुराए और हर छोटी जीत मनाई। जॉर्जिया में शूटिंग उस साथ का पुरस्कार लगता है। बहुत कम शोज को विदेश में शूट करने का मौका मिलता है। मैं शुक्रगुजार हूं कि हमारी कहानी को यह विश्वास मिला।”

दीपिका ने आगे बताया, “यह ट्रैक मेरे लिए खास है क्योंकि यह मंगल को और मुझे एक एक्टर के रूप में अनजान जगह पर ले गया। हम माइनस डिग्री तापमान में शूट कर रहे थे। ऐसी ठंड और मुश्किलों की हमें आदत नहीं थी। शारीरिक रूप से यह चुनौतीपूर्ण था, लेकिन सेट के आराम से बाहर निकलना बहुत रोमांचक भी लगा। इससे मुझे खुद को नई तरह से काम करने, ढलने और सीमाएं बढ़ाने का मौका मिला। हमने इस चैप्टर को और भी शानदार बनाने के लिए पूरी मेहनत की है। उम्मीद है दर्शक हमारी कोशिश महसूस करेंगे और मंगल की इस नई यात्रा का आनंद लेंगे।”

‘मंगल लक्ष्मी’ में दीपिका सिंह मंगल का मजबूत किरदार निभा रही हैं, जो परिवार और रिश्तों के लिए सब कुछ सहती है। यह इंटरनेशनल ट्रैक शो को नई ऊंचाई देगा। शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

तेजी बच्चन: जाति, संस्कृति और सत्ता की सीमाएं तोड़ीं, जिनके विचारों ने गढ़ा ‘महानायक’ और बदली सामाजिक सोच

Read Next

बुलंदशहर गैंगरेप मामले में बड़ा फैसला: पॉक्सो कोर्ट ने सभी पांच आरोपियों को ठहराया दोषी, 22 दिसंबर को सुनाई जाएगी सजा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com