मराठी सीरीज ‘बाई तुझ्यापायी’ में साथ दिखेंगी साजिरी जोशी और क्षिति जोग

मुंबई । मराठी सीरीज ‘बाई तुझ्यापायी’ में टीवी एक्ट्रेस क्षिति जोग और साजिरी जोशी की जोड़ी दिखाई देगी। यह सीरीज अंधविश्वास के खिलाफ लड़ाई और शिक्षा के महत्व पर जोर डालती दिखाई देगी।

इसमें उनके अलावा विभावरी देशपांडे, गौतमी काची, अनिल कांबले, अनिल मोरे, सिद्धेश धुरी और शिवराज वयचल भी हैं। यह तमिल सीरीज ‘अयाली’ से प्रेरित सीरीज है जिसकी कहानी मुथुकुमार ने लिखी है। इस सीरीज को वहां पर खूब पसंद किया गया था, इसलिए अब इसे मराठी दर्शकों के लिए बनाया जा रहा है।

‘बाई तुझ्यापायी’ में 90 के दशक की एक लड़की अहिल्या की कहानी दिखाई जाएगी। वैसेचा वडगांव में रहने वाली यह युवा लड़की दमनकारी परंपराओं को चुनौती देते हुए डॉक्टर बनने के अपने सपने के लिए लड़ती दिखाई देगी। शिक्षा, समानता और सशक्तीकरण के विषयों पर आधारित यह सीरीज अंधविश्वास और सामाजिक मानदंडों से दबी अनगिनत महिलाओं के संघर्षों पर प्रकाश डालती है। इस सीरीज में अहिल्या अपनी सोच बदलने के बजाए लोगों से सवाल पूछती दिखाई देगी।

इस सीरीज का निर्देशन निपुण धर्माधिकारी ने किया है। वह मराठी सिनेमा के मशहूर लेखक, अभिनेता और गायक हैं। उन्होंने इसके बारे में बात करते हुए कहा, “बाई तुझ्यापायी मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि यह पुराने अंधविश्वास के खिलाफ हिम्मत से खड़े होने की कहानी है। अहिल्या की कहानी से हम दिखाना चाहते हैं कि बदलाव एक निश्चयी आवाज से शुरू होता है।”

इस सीरीज को निखिल खैरे और मुक्ता बामथे ने मिलकर लिखा है। यह ज़ी5 पर प्रीमियर होगी। इसे निर्माता केयूर गोडसे के सिक्सटीन बाय सिक्सटी-फोर प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है।

उन्होंने सीरीज के बारे में बताया, “बाई तुझ्यापायी के जरिए हम एक ऐसी कहानी दिखाना चाहते थे जो सच्ची और सभी के लिए प्रासंगिक हो। यह 90 के दशक के ग्रामीण महाराष्ट्र की कहानी है, लेकिन समानता, आजादी और शिक्षा जैसे मुद्दे आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।”

‘बाई तुझ्यापायी’ जल्द ही ज़ी5 पर रिलीज की जाएगी। अभी इसकी रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है। यह सीरीज लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें महिलाओं की समस्या के प्रति जागरूक भी करती दिखाई देगी।

–आईएएनएस

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

admin

Read Previous

गौतम अदाणी ने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के छात्रों को बताया ‘अनमोल रत्न’, राजकुमार हिरानी, कार्तिक आर्यन भी आए नजर

Read Next

कोई डॉक्टर, तो कोई 12वीं पास! जानें ‘राइज एंड फॉल’ के कंटेस्टेंट्स की क्लासरूम से स्टेज तक की जर्नी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com