‘भविष्य के विराट कोहली’ टैग पाने वाले उन्मुक्त चंद की अनकही दास्तान: ‘अनब्रोकन’ का टीजर रिलीज

मुंबई । भारतीय क्रिकेट के एक समय के उभरते सितारे, उन्मुक्त चंद की अनकही कहानी अब पर्दे पर आने वाली है। ‘अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी’ नामक डॉक्यूमेंट्री का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है, जो उनके संघर्ष, असफलताओं और क्रिकेट से लेकर अमेरिका तक के सफर को दर्शाएगा। यह डॉक्यूमेंट्री उन्मुक्त की जिंदगी के उस पहलू को सामने लाने का प्रयास करती है, जिसे अब तक शायद ही किसी ने जाना हो।

टीजर में उन्मुक्त खुद अपनी भावनाओं और अनुभवों को साझा करते नजर आ रहे हैं, जहां वे बताते दिख रहे हैं कि कैसे युवा क्रिकेटरों पर ‘अगले उन्मुक्त चंद’ का टैग लगना एक बोझ बन जाता है। इस डॉक्यूमेंट्री में उनके संघर्षों, असफलताओं, और फिर अमेरिका में क्रिकेट खेलने के सफर को विस्तार से दिखाया जाएगा।

2012 में जब भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, तब टीम की कप्तानी उन्मुक्त चंद ने की थी। अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता से उन्होंने उस समय क्रिकेट जगत में धमाल मचा दिया था। उनके अंदाज को देखकर उन्हें ‘भविष्य का विराट कोहली’ तक कहा जाने लगा था। लेकिन उस चमकती हुई शुरुआत के बाद धीरे-धीरे उनका नाम खेल के बड़े मंच से गायब हो गया। प्रशंसकों और क्रिकेट प्रेमियों के मन में यह सवाल उठने लगा कि आखिर उन्मुक्त चंद कहां चले गए? और क्यों 28 साल की उम्र में उन्होंने भारतीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया?

ऐसे ही अनेक सवालों के जवाब इस डॉक्यूमेंट्री में हैं, जो उन्मुक्त चंद के न केवल असफल प्रयासों और कठिन संघर्षों को उजागर करती है, बल्कि उनके अमेरिका में क्रिकेट खेलने तक पहुंचने की कहानी भी बयां करती है।

अनब्रोकन’ का निर्देशन राघव खन्ना ने किया है, जो पहले नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय डॉक्यूमेंट्री ‘मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली’ के भी निर्देशक रह चुके हैं। इस परियोजना का निर्माण रिवरलैंड एंटरटेनमेंट और तुडिप एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है। डॉक्यूमेंट्री सितंबर में रिलीज होगी, हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है।

आईएएनएस

हल्दी, फेरे और प्यार की रुमानियत, ईशा और अविनाश का इमोशनल गाना ‘शुक्रिया’ रिलीज

मुंबई । 'बिग बॉस 18' की मशहूर दोस्ती ईशा और अविनाश ने हमेशा फैंस को आकर्षित किया है। 'बिग बॉस' के बाद अक्सर इनके रिश्ते की खबरें भी आती रहीं,...

’30 सालों से अटके विधेयक को पारित करा दिया,’ पीएम मोदी की तारीफ कर कंगना रनौत ने साधा विपक्ष पर निशाना

नई दिल्ली । बीते गुरुवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद ही महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बिल को लेकर पक्ष-विपक्ष के...

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

400 से ज्यादा बार महादेव का रोल प्ले कर चुके हैं तरुण खन्ना, बोले-इस किरदार ने मुझे बदल दिया

मुंबई । अभिनेता तरुण खन्ना ने भगवान शिव के किरदार को इतनी बार निभाया है कि अब यह भूमिका उन्हें एक इंसान के रूप में पूरी तरह बदल चुकी है।...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और...

यह सुखद आश्चर्य…अनिल कुंबले से अचानक हुई अनुपम खेर की मुलाकात

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट कर प्रशंसकों को जानकारी देने के साथ ही एंटरटेन भी करते रहते...

मिहिर आहूजा ने की मोना सिंह की इरफान खान से तुलना, बोले- दोनों में खास क्वालिटी

मुंबई । अभिनेता मिहिर आहूजा अपनी प्राइम वीडियो पर हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मां का सम' को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने सीरीज के को-एक्टर मोना...

‘जब ताकत और इरादे आमने-सामने आते हैं, तो तूफान पैदा होता है’, ‘फोर्स 3’ की रिलीज डेट फाइनल

मुंबई । एक्शन फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी 'फोर्स' फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। इस बार पहले से ज्यादा...

‘मैं वापस आऊंगा’ के जरिए फिर साथ आई रहमान-इम्तियाज-इरशाद की तिकड़ी

मुंबई । मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली, संगीतकार एआर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल फिर से 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म में जलवा बिखेरने को तैयार हैं। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

‘धुरंधर’ वही जो सही तरह से योग करे… आयुष मंत्रालय ने जारी किया मजेदार वीडियो, दिया खास मैसेज

नई दिल्ली । आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच आयुष मंत्रालय लगातार नए और मजेदार पोस्ट के जरिए लोगों को जागरुक करते हुए जानकारी दे रहा है। इसी...

admin

Read Previous

हिंदी सिनेमा की तीन ‘गोल्डन गर्ल्स’ ने साझा किए खास पल, खाने का उठाया लुत्फ

Read Next

ईरान और भारत जैसे देशों पर अपनी इच्छा थोपने की कोशिश कर रहा अमेरिका: तेहरान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com