बॉर्डर-2: सामने आया दिलजीत दोसांझ का पहला लुक, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के किरदार में दिखेंगे

मुंबई । फिल्म ‘चमकीला’ से दर्शकों पर अपने अभिनय से छाप छोड़ने वाले एक्टर दिलजीत दोसांझ बहुत जल्द फिल्म ‘बॉर्डर-2’ से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। फिल्म में दिलजीत दोसांझ का पहला लुक सामने आ गया है।

फिल्म में दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के बहादुर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का रोल प्ले कर रहे हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से 1971 में पाकिस्तानी के लड़ाकू विमानों के परखच्चे उड़ा दिए थे। सिंगर का लुक काफी प्रॉमिसिंग लग रहा है।

दिलजीत दोसांझ ने ‘बॉर्डर-2’ से अपना पहला लुक शेयर किया है, जिसमें वे बड़ी मूछों और चेहरे पर जोश के साथ लड़ाकू विमान के अंदर बैठे दिख रहे हैं। वे खून से लथपथ हैं। लुक को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस देश के आसमान में गुरु के बाज पेहरा देते हैं।” फैंस भी सिंगर के लुक को देखकर हैरान हैं।

एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, “बॉर्डर 2 से आपकी पहली झलक वाकई कमाल की है। 23 जनवरी 2026 को लॉन्च के लिए बिल्कुल सही समय है। भारत माता की जय।”

एक ने लिखा, “बॉर्डर 2 में दिलजीत कमाल लग रहे हैं। सनी और वरुण ने पहले ही आसमान छू लिया है। अब इस गणतंत्र दिवस धमाके का बेसब्री से इंतजार है।”

इससे पहले ‘बॉर्डर-2’ से वरुण धवन का लुक रिवील किया गया था। वरुण फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया का रोल प्ले कर रहे हैं। मेजर होशियार सिंह दहिया 1957 में जाट रेजिमेंट का हिस्सा थे और 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

बताया जाता है कि पाकिस्तान की एक बटालियन ने मेजर और उनके सिपाहियों पर हमला कर दिया था, लेकिन घायल होने के बाद भी उन्होंने कई शत्रु सैनिकों को अकेले मार गिराया था।

फिल्म में सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का रोल प्ले करेंगे, जो उन्होंने ‘बॉर्डर’ के पहले पार्ट में भी निभाया था। इसके अलावा फिल्म में मोना सिंह, अहान शेट्टी और सोनम बाजवा भी शामिल हैं।

बता दें कि फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता, निधि दत्ता और कृष्ण कुमार कर रहे हैं, जबकि फिल्म को बॉर्डर ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म ‘बॉर्डर’ 1997 में रिलीज हुई थी, जिसे भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनाया गया था। फिल्म के गाने और कहानी फैंस को बहुत पसंद आई थी और फिल्म ने लगभग 39.6 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म का बजट मात्र 10 करोड़ रुपए था। पहली फिल्म के हिट के बाद ही मेकर्स ने फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने का फैसला किया है।

–आईएएनएस

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

मुंबई । बिहार की एक सीधी-सादी लड़की से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा को अब अच्छी फिल्मों की तलाश है। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की...

अदा शर्मा फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

मुंबई । अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म 'गवर्नर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर...

‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में आयोजित 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' नाम के इवेंट को लेकर मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं अदिति गोवित्रीकर ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान अदिति ने कहा कि...

admin

Read Previous

भारत में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए नए नियमों के बाद ‘व्हाट्सएप वेब’ यूजर्स को हर छह घंटों में करना होगा लॉगआउट

Read Next

सिद्धांत चतुर्वेदी की अगली फिल्म ‘वी. शांताराम’ का फर्स्ट लुक जारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com