बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में होगा ‘हंगामा’, कुनिका और फरहाना ने मिलकर स्टेज पर गिराई बिजलियां

मुंबई । 7 दिसंबर यानी रविवार को बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और शो की ट्रॉफी कौन सा कंटेस्टेंट अपने साथ लेकर जाने वाला है, इसके लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

ग्रैंड फिनाले की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें कुनिका, नेहल चुडासमा और फरहाना मिलकर ‘हंगामा’ कर रही हैं।

बिग बॉस 19 का नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें ग्रैंड फिनाले की कुछ झलकियां शेयर की गई हैं। प्रोमो में कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और फरहाना भट्ट मिलकर स्टेज पर बिजलियां गिरा रही हैं। तीनों को एक साथ एक ही स्टेज पर गाना ‘हंगामा हो गया’ पर थिरकते देखा जा रहा है। तीनों कंटेस्टेंट ने ही ब्लैक आउटफिट पहना है और वे गजब का डांस कर रही हैं।

प्रोमो को शेयर कर लिखा गया, “आज होगा असली ड्रामा, जब फरहाना, नेहल और कुनिका करेंगी अपनी परफॉर्मेंस से हंगामा! देखिए ग्रैंड फिनाले आज रात 9 बजे।”

प्रोमो सामने आते ही विनर के तौर पर फरहाना भट्ट का नाम लिया जा रहा है। प्रोमो का कमेंट सेक्शन फरहाना के नाम से भर चुका है और यूजर्स उन्हें ही बिग बॉस 19 का विजेता बता रहे हैं। बता दें कि इससे पहले बिग बॉस 12 की विनर रही टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भी फरहाना भट्ट को सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा था कि फरहाना शो की बेस्ट डिजर्विंग कंटेस्टेंट हैं, जबकि मृदुल तिवारी ने गौरव खन्ना और शहबाज बदेशा ने अमाल मलिक को सपोर्ट किया है।

ग्रैंड फिनाले में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज एक साथ डांस परफॉर्मेंस देने वाले हैं और अमाल मलिक और शहबाज बदेशा एक साथ डांस करते हुए फैंस को दिखने वाले हैं। गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी की जोड़ी भी स्टेज पर धमाल करेगी।

बता दें कि शो के फिनाले में फरहाना भट्ट पहुंची है, जबकि नेहल और कुनिका शो से बाहर हो चुकी हैं। फिनाले के टॉप फाइव फाइनलिस्ट में फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे और अमाल मलिक शामिल हैं। लंबी जर्नी के बाद रविवार की रात को इन पांच कंटेस्टेंट की किस्मत का फैसला होने वाला है। वोटिंग लाइंस भी खुल चुकी हैं और फैंस अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट कर रहे हैं।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

पंजाब : एडीजीपी एसपीएस परमार ने सुखबीर बादल व एसएडी नेताओं को तलब किया, ऑडियो क्लिप पर सबूत मांगे

Read Next

वोट चोरी के आरोपों पर माफी मांगें राहुल गांधी, तमिलनाडु भाजपा प्रवक्ता ने साधा कांग्रेस पर निशाना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com