प्रेग्नेंसी के बाद शरीर से उठने वाली ‘बदबू’ से आया बिजनेस आइडिया, टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा बन गईं आंत्रप्रेन्योर

मुंबई । टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री नेहा मर्दा ने प्रेग्रेंसी के बाद अभिनय की दुनिया से ब्रेक ले लिया है। अब वे एक आंत्रप्रेन्योर बन चुकी हैं और अपना पर्सनल केयर ब्रांड ‘फिटकु’ चलाती हैं। ‘शार्क टैंक इंडिया’ शो में नेहा ने ब्रांड की शुरुआत और अपनी पर्सनल कहानी शेयर की।

नेहा ने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद उनके शरीर की बदबू से उनका आत्मविश्वास पूरी तरह से टूट गया था। एक अभिनेत्री होने के नाते यह उनके लिए बहुत बड़ा झटका था। उन्होंने कहा, “प्रेग्नेंसी के बाद मुझे अपने शरीर की बदबू से थोड़ी परेशानी होने लगी थी। एक अभिनेत्री होने के कारण इसने मेरे अंदर के कॉन्फिडेंस को पूरी तरह से तोड़ दिया था। इसे ठीक करने के लिए मैंने बहुत कुछ किया था, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया।”

अभिनेत्री ने आगे बताया कि शुरुआत में यह समस्या थोड़ी पर्सनल थी, लेकिन धीरे धीरे यह बिजनेस आइडिया में बदल गया था। उन्होंने कहा, “इस समस्या को दूर करने के लिए हमने एक ऐसा प्रोडक्ट बनाया है, जो सुरक्षित, प्रभावी और हर किसी के लिए आसानी से उपलब्ध होने वाला है। फिटकू का मुख्य प्रोडक्ट एल्यूम-बेस्ड रोल-ऑन डियोड्रेंट है, जिसे दादी-नानी के समय से इस्तेमाल होने वाली फिटकरी को मॉडर्न तरीके से पेश किया गया है।

नेहा ने मां बनने के बाद अपनी जर्नी को शेयर करते हुए कहा कि यह ब्रांड उनकी पर्सनल जरूरत से निकला है और अब वे इसे हर महिला तक पहुंचाना चाहती हैं।

इसी के साथ ही शार्क्स ने नेहा के ब्रांड की शुरुआती विजिबिलिटी और ग्रोथ पर कुछ सवाल भी उठाए हैं। वे जानना चाहते थे कि क्या नेहा की स्टार पॉपुलैरिटी ने इस ब्रांड की मार्केटिंग और सेल्स में बहुत बड़ा रोल प्ले किया है।

अभिनेत्री नेहा ने टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वे ‘घर एक सपना’, ‘ममता’, ‘जो इश्क का मर्जी वो रब की मर्जी’, ‘देवों के देव: महादेव’ और ‘डोली अरमानों की’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद वे ‘झलक दिखला जा 8’ में नजर आई थीं।

–आईएएनएस

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं। अभिनेता...

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई

नई दिल्ली । टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग विवाद पर मांगी माफी, बोले- अपना बेटा समझकर माफ कर दीजिए

मुंबई । रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए हरियाणवी ट्रैक 'टटीरी' के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर उठे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। बादशाह ने सोशल...

देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम के सहारे फिल्म को हिट कराना बन गया नया पैटर्न! धुरंधर-2 ट्रेलर के बाद दो धड़ों में बंटे यूजर्स

मुंबई । रणवीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म धुरंधर-2, यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर ट्रेलर को धमाकेदार रिस्पांस भी मिल रहा है।...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

सपना चौहान का नया गाना ‘लागे न उंघईया पिया’ जल्द होगा रिलीज, फैंस में बढ़ा क्रेज

मुंबई । भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री और डांसर सपना चौहान एक के बाद एक कई दमदार गाने लेकर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल...

ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी

मुंबई । ईरान में जन्मीं और भारतीय सिनेमा में अपना नाम बना रही अभिनेत्री मंदाना करीमी ने हाल ही में ईरान की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर अपनी राय रखी।...

पश्चिम बंगाल को बचाइए, ममता बनर्जी घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी हैं : मनोज तिवारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एसआईआर विरोध पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें सत्ता का नशा हो गया है और...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई लौटे विवेक ओबेरॉय, कहा-यूएई मेरे लिए घर जैसा

मुंबई । मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सुरक्षित रूप से दुबई लौटने पर बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने यूएई नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस...

‘घर की खिड़कियां हिल रही हैं’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच लारा दत्ता ने सुनाए धमाकों के डरावने अनुभव

मुंबई । मिडिल ईस्ट के कई देशों में जारी तनाव का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ऐसे माहौल में कई भारतीय नागरिक...

admin

Read Previous

गूगल और मेटा से विवादित विज्ञापन हटाने की मांग, अमेरिकी सांसदों ने उठाए सवाल

Read Next

बिग बॉस 19 के टॉक्सिक माहौल पर छलका अशनूर कौर का दर्द, बोलीं-असली कॉन्फिडेंस अंदर से आता है

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com