‘द 50’ और धनश्री वर्मा से जुड़ी अफवाहों पर बोले युजवेंद्र चहल- वायरल रिपोर्ट्स में सच्चाई नहीं

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से अफवाहें फैली हुई थीं कि वे एक बड़े रियलिटी शो ‘द 50’ में हिस्सा लेने वाले हैं। इस शो के जरिए उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के साथ होने की खबरें भी सामने आई थीं।

बता दें कि चहल और धनश्री ने 2020 में शादी की थी, लेकिन चार साल बाद उनका तलाक हो गया। ऐसे में इन अफवाहों ने लोगों के बीच चर्चा बढ़ा दी।

‘द 50’ एक नया रियलिटी शो है, जो दर्शकों के सामने एक अलग फॉर्मेट के तौर पर पेश किया जाएगा। शो का दावा है कि यह भारतीय रियलिटी टीवी के पुराने नियमों को चुनौती देगा और एक नया अंदाज पेश करेगा। यह शो 1 फरवरी से प्रसारित होने वाला है। इस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर कई हस्तियों के नाम सामने आए, इसमें युजवेंद्र चहल का भी नाम शामिल रहा, लेकिन उन्होंने खुद इस अफवाह को गलत ठहराया।

चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने बयान में कहा कि जो खबरें उनके किसी रियलिटी शो में भाग लेने की चल रही हैं, वे गलत और अनुमान पर आधारित हैं। उन्होंने साफ किया कि उनका इस शो से कोई संबंध नहीं है और न ही इस तरह की कोई बातचीत हुई है। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की, कि वे बिना पुष्टि के खबरें फैलाने से बचें।

चहल की टीम ने कहा, ”युजवेंद्र चहल के रियलिटी शो में हिस्सा बनने की जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं, उनमें कोई भी सच्चाई नहीं है। ये दावे केवल अटकलों पर ही आधारित हैं और पूरी तरह से गलत हैं। युजवेंद्र किसी भी शो में नहीं जा रहे हैं, जैसा कि हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है और इस बारे में उनकी किसी से कोई चर्चा नहीं हुई है। हम मीडिया प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया यूजर्स से अनुरोध करते हैं कि इस तरह की जानकारियों से बचें और इसे न फैलाएं।”

युजवेंद्र चहल से पहले ‘द 50’ में कदम रखने की बात को टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने भी झूठा करार दिया था। वहीं इनके अलावा, कई सितारों के नाम शो के लिए सामने आ चुके हैं, जिनमें करण पटेल, धनश्री वर्मा, मल्लिका शेरावत, विवियन डीसेना, निक्की तंबोली और बसीर अली शामिल हैं।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

बांग्लादेश चुनाव: बीएनपी की बढ़त के बावजूद जमात का समर्थन क्यों कर रहे हैं चीन और पाकिस्तान?

Read Next

‘सरसों का साग और मकई की रोटी सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक भावना है’, विकास खन्ना ने बताया लोहड़ी का असली मतलब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com