“तुम्हारी गलती सुधारना मेरा फर्ज…” क्यूट अंदाज में परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा को कहा- हैप्पी एनिवर्सरी

नई दिल्ली । सिंगर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें जानकारी दी थी कि वे अपना खुद का यूट्यूब चैनल खोल रही हैं, लेकिन उन्हें बोलना क्या है ये नहीं पता।

इस दौरान उनका क्यूट बेबी बंप दिख गया और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को एक बार फिर बधाई मिलने लगी। वहीं, आज राघव और परिणीति चोपड़ा दोनों के लिए खास दिन है क्योंकि बुधवार को दोनों की शादी को 2 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर परिणीति ने क्यूट तरीके से अपने पति राघव को विश किया है।

परिणीति ने अपने सोशल मीडिया पर राघव के साथ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वे ‘राघव की गलतियों’ को छिपाती दिख रही हैं। दरअसल राघव की टी-शर्ट पर लिखा है ‘आई लव पेरिस’, लेकिन परिणीति ने पेरिस का एस छिपाकर उसे परी कर दिया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘एक पत्नी होने के नाते, गलती सुधारना मेरा फ़र्ज़ था। शादी की सालगिरह मुबारक हो, मेरी रागाई! मेरे जीवन का प्यार, मेरा पगलू दोस्त, मेरा शांत और संयमित पति… मैं अपनी बाकी जिंदगी तुम्हारे साथ बिताने के लिए बेताब हूं।’

पोस्ट सामने आने के बाद फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्यूटेस्ट कैप्शन…दोनों ऐसे ही हमेशा खुश रहो।” दूसरे यूजर ने लिखा, “तुम दोनों को शादी की सालगिरह मुबारक…आगे पैरंटहुड के लिए भी तैयार रहें।”

बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढा जल्द ही बेबी का स्वागत करने वाले हैं। उन्होंने 25 अगस्त को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, “हमारी छोटी सी दुनिया… अपने रास्ते पर… आप सभी की दुआओं की जरूरत है।”

परिणीति और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को हुई थी। कपल ने उदयपुर के लीला पैलेस में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी में एक्ट्रेस ने करीबी परिवार के लोगों और दोस्तों को शामिल किया था।

–आईएएनएस

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

admin

Read Previous

बांग्लादेश अवामी लीग के नेता कमरुल इस्लाम को 5 दिन की पुलिस रिमांड, दो अन्य गिरफ्तार

Read Next

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने फ़िलिस्तीनी मुद्दे पर उच्च-स्तरीय बैठक की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com