‘तुम ही हो…’ से अरिजीत ने लोगों को बनाया आशिक, अब तक गा चुके हैं 400 से अधिक गाने

नई दिल्ली । बॉलीवुड में वैसे तो कई बेहतरीन सिंगर हैं, लेकिन कुछ आवाजें ऐसी होती हैं जो पहली बार सुनते ही दिल में बस जाती हैं। ऐसी ही जादुई आवाज अरिजीत सिंह की है। उनकी गायकी में एक अलग ही एहसास है। यही वजह है कि आज वे करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन बन चुके हैं।

अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। उनका संगीत से रिश्ता बचपन से ही जुड़ गया था। उनके परिवार में भी संगीत का माहौल था। उनकी दादी और मां गाना गाती थीं और मामा तबला बजाते थे। ऐसे माहौल में पले-बढ़े अरिजीत के लिए संगीत कोई विकल्प नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बन गया। बचपन से ही उन्होंने शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था, जिसने उनकी नींव को बेहद मजबूत बनाया।

अरिजीत का सफर आसान नहीं था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से की, लेकिन वहां से उन्हें खास पहचान नहीं मिली। उन्होंने लगातार मेहनत की, छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स किए और खुद को बेहतर बनाते रहे। फिर आया वो पल जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना ‘तुम ही हो’ सिर्फ हिट नहीं हुआ, बल्कि लोगों के दिलों में बस गया। इस गाने ने अरिजीत को रातों-रात स्टार बना दिया। उनकी आवाज में जो दर्द और सच्चाई थी, उसने हर किसी को छू लिया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए और देखते ही देखते बॉलीवुड के सिंगिंग किंग बन गए।

आज उनके नाम सैकड़ों हिट गाने हैं। उन्होंने “अपना बना ले” (भेड़िया), “केसरिया” (ब्रह्मास्त्र), और “चन्ना मेरेया” (ऐ दिल है मुश्किल) जैसे 400 से अधिक बेहतरीन गाने गाए। रोमांटिक, सैड, सूफी, हर तरह के गानों में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी खास बात यह है कि वे हर गाने में जान डाल देते हैं, चाहे वह धीमा हो या तेज, खुश हो या दर्द भरा।

इतनी बड़ी सफलता के बावजूद अरिजीत सिंह की जिंदगी बेहद सादी है। जहां ज्यादातर स्टार्स लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं, वहीं अरिजीत इससे दूर रहना पसंद करते हैं। वे ना तो ज्यादा इंटरव्यू देते हैं और ना ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं। अक्सर उन्हें साधारण कपड़ों में आम लोगों की तरह घूमते हुए देखा जाता है।

करियर पीक पर होने के बावजुद, अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी 2026 को प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि वह अब पार्श्व गायक के रूप में कोई नया काम नहीं लेंगे। हालांकि, उन्होंने संगीत से संन्यास नहीं लिया है, बल्कि फिल्मों में गाने से लिया है। वह अब भी अपने फैंस के लिए गाने बनाते रहेंगे।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

स्वाति मालीवाल ने की आम आदमी पार्टी छोड़ने की घोषणा, बोलीं-सिद्धांतों से भटक गई पार्टी

Read Next

पंचायती राज संस्थाएं राजीव गांधी की देन: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com