जम्मू-कश्मीर के सांबा में ड्रोन देखे जाने पर परिणीति चोपड़ा ने जाहिर किया गुस्सा, कहा- ‘शब्द नहीं है’

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और देश की सुरक्षा को लेकर अपना नजरिया सामने रखा है। एक्ट्रेस ने अपने ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट के स्टोरी सेक्शन पर इस घटना की एक न्यूज रिपोर्ट शेयर की, जिसमें बताया गया है कि सांबा में ‘ब्लैकआउट’ के बीच भारत की वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोका। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 मई को दिए गए भाषण के बाद हुई।

जम्मू-कश्मीर के सांबा में ड्रोन देखे जाने पर परिणीति चोपड़ा ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा- ”ये एक बार फिर से शुरू हो गया है। मेरे पास अब शब्द नहीं हैं।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई को देख हर कोई उनके शौर्य को सलाम कर रहा है। इस कड़ी में एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें देश की रक्षा करने के लिए खास अंदाज में धन्यवाद दिया।

भारतीय सेना का आभार जताने के लिए बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया। उन्होंने थल सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स में विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”धन्यवाद भारतीय सेना, भारत माता की जय, जय हिंद।”

बिपाशा से पहले सोनाली बेंद्रे ने सेना की सराहना करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, ”हमारे सशस्त्र बलों की गरिमा को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वे देशवासियों के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालते हैं और ऐसा केवल अपने कर्तव्य और धरती के प्रति प्रेम के कारण होता है।”

बेंद्रे ने कहा, ”हम उनके साहस और हमें सुरक्षित रखने के लिए सदैव आभारी हैं। वे हैं तो हम कल की चिंता किए बिना शांति से सो सकते हैं। उनका साहस हमें बहुत कुछ सिखाता है। उनका बलिदान हमें एकजुट करता है। हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में भागलपुर सांसद लड़खड़ाकर गिरे, पैर में लगी चोट

Read Next

‘ओ हमारे वज्र-दुर्दम’, पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता से बिग बी ने जवानों में भरा जोश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com