‘जटाधरा’ का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज, फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जटाधरा’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर जारी कर ट्रेलर रिलीज की घोषणा की।

यह सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।

मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा का रौद्र और शक्तिशाली अवतार नजर आ रहा है। वहीं, सुधीर बाबू त्रिशूल थामे कमर पर हाथ रखकर दमदार अंदाज में खड़े हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, “जटाधरा की शक्ति अब प्रकट होने वाली है। इस दिव्य अनुभव के लिए तैयार हो जाइए। ट्रेलर कल रिलीज होगा। ‘जटाधरा’ 7 नवंबर से सिनेमाघरों में।”

मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म के कुछ गाने रिलीज कर दिए हैं, जिनमें पल्लो लटके और धन पिसाचिनी शामिल हैं।

फिल्म ‘जटाधरा’ में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, राजीव कनकाला और सुभलेखा सुधाकर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण ने किया है, जबकि जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा इसके निर्माता हैं।

फिल्म का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने मिलकर किया है। अक्षय केजरीवाल और कुस्सुम अरोड़ा को-प्रोड्यूसर हैं, जबकि दिव्या विजय क्रिएटिव प्रोड्यूसर और भाविनी गोस्वामी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का शानदार साउंडट्रैक जी म्यूजिक कंपनी ने प्रस्तुत किया है।

‘जटाधरा’ एक रहस्यमयी और रोमांचक कहानी का वादा करती है, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगी। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म की कहानी और किरदारों की झलक सामने आएगी, जिसका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी।

–आईएएनएस

सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया ‘हाफ टिकट फुल नागरिक’ पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच

मुंबई । मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने एक नया पॉडकास्ट शो शुरू किया है, जिसका नाम 'हाफ टिकट फुल नागरिक' रखा गया है। इस शो का...

‘अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा’, समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का नया गाना...

सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

मुंबई । अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके...

सामाजिक दबाव से दूर ‘सेल्फ-डिस्कवरी’ की राह पर दो सहेलियां, ‘हीर सारा और पुडुचेरी’ का ट्रेलर आउट

मुंबई । पत्रलेखा और मानवी गगरू अभिनीत कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हीर सारा और पुडुचेरी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज...

‘धुरंधर’ की भी शुरुआत में खूब हुई आलोचना, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर बोले आयुष्मान खुराना

मुंबई । अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच प्रमोशन में जुटे अभिनेता ने फिल्मों पर सोशल मीडिया...

राजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएं

मुंबई । अभिनेराजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएंता सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।...

अर्जुन कपूर के फिल्मी सफर को 14 साल पूरे, एक्टर बोले-‘परमा’ आज भी है दिल के करीब

मुंबई । अभिनेता अर्जुन कपूर ने अभिनय की दुनिया में 14 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने फिल्म इश्कजादे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सोमवार को फिल्म...

भाग्यश्री ने बताया राजा शिवाजी’ के लिए कैसे बेटी अवंतिका ने निखारा उनका ‘राजमाता’ लुक

मुंबई । अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में वे राजमाता जीजाबाई की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

फ्लैशबैक : जब शम्मी कपूर ने धर्मेंद्र को कराया था ‘अंडे और ब्रांडी’ वाला नाश्ता

मुंबई । हिंदी सिनेमा के पुराने दौर के कलाकारों से जुड़े किस्से हमेशा दिलचस्प होते हैं। ऐसा ही एक मजेदार किस्सा दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर से जुड़ा है, जिसे अभिनेता...

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया ‘आर्टिकल 15’ का अनुभव

मुंबई । टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने बहुत कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। आईएएनएस को...

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

चेन्नई । तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके सीएम बनते ही सोशल मीडिया...

बंगाल शपथ ग्रहण: मिथुन चक्रवर्ती ने राजनाथ सिंह-योगी आदित्यनाथ के छुए पैर, अमित शाह को लगाया गले

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिनकी...

admin

Read Previous

ईडी ने एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ चार्जशीट की दाखिल

Read Next

नोएडा: सूरजपुर जिला मुख्यालय पर किसानों का प्रदर्शन, कई जिलों से पहुंच रहे किसान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com