खुशी तिवारी के साथ पवन सिंह का रोमांस, ‘सड़िया ए जान’ गाने में दिखी शानदार केमिस्ट्री

मुंबई । भोजपुरी सिंगर और भाजपा से जुड़े पवन सिंह किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

हाल ही में अंजली राघव के साथ बदसलूकी मामले में उनका नाम सामने आया था, जहां सिंगर के माफी मांगने के बाद अभिनेत्री ने उन्हें माफ कर दिया था, लेकिन अब वे अपने नए गाने की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसमें अभिनेत्री खुशी तिवारी के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते दिख रहे हैं।

पवन सिंह का नया गाना ‘सड़िया ए जान’ रिलीज हो चुका है। गाने में खुशी तिवारी खुद को संवारने के लिए पवन सिंह से नई-नई साड़ियों की डिमांड कर रही हैं, जबकि पवन सिंह भी उनके साड़ी लुक पर फिदा हैं। अभिनेता का कहना है कि वे काली साड़ी पहनकर बहुत कमाल लगती हैं। गाने में खुशी तिवारी और पवन सिंह का रोमांस भी दिखाया गया है और पर्दे पर दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री भी गाने की तरह खिल रही है। गाने को पवन सिंह ने सिंगर खुशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है जबकि गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और संगीत निर्देशक प्रियांशु सिंह हैं।

गाने का म्यूजिक भी वाइब देने वाला है, जिससे सुनने के बाद आपका भी मन डांस करने के लिए करेगा। लेटेस्ट गाने को सोमवार सुबह ही रिलीज किया गया है और खबर लिखे जाने तक गाना 40 हजार के पार हो चुका है। इससे पहले साउथ की पैन-इंडिया फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ में भी पवन सिंह का स्पेशल गाना और अपीरियंस रखी गई थी। फिल्म में उनका गाना टच बेबी’ को फिल्माया गया, जिसमें वे अदिवि शेष के साथ पर्दे पर धमाल मचाते हुए दिखे थे। यह साउथ सिनेमा में पवन सिंह का डेब्यू था, जिसे फैंस की तरफ से बहुत सारा प्यार भी मिला।

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ बीते हफ्ते यानी 10 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अदिवि शेष के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। फिल्म को अभी तक मिला-जुला रिस्पांस मिला है लेकिन फिल्म एक ऐसे आशिक की कहानी है, जिसे सच्चे प्यार में धोखा मिला है। धोखे से बदला लेने के लिए अदिवि शेष मृणाल ठाकुर के लिए कई बड़ी मुश्किलें खड़ी करते हैं।

–आईएएनएस

‘जना नायकन’ लीक मामले में तमिलनाडु साइबर क्राइम ने शुरू की जांच, छह गिरफ्तार

चेन्नई । थलपति विजय की आगामी राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायकन' के रिलीज से पहले लीक होने की घटना सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बन चुकी है। साउथ के...

आशा भोसले के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दिग्गजों ने व्यक्त की संवेदना

नई दिल्ली । सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है। उनका 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राजनीति के...

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के प्रशंसकों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा...

‘धुरंधर द रिवेंज’ की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह फिलहाल अपनी लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस को इन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म अब तक 1671 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई...

‘जय नायकन’ के लीक पर विजय देवरकोंडा ने जताई नाराजगी, फिल्म को दिया अपना पूरा समर्थन

मुंबई । साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की सबसे चर्चित और अंतिम तमिल फिल्म 'जय नायकन' लीक के खिलाफ पूरा साउथ सिनेमा एकजुट हो गया है। फिल्म के रिलीज से...

खुशबू पाटनी और फुकरा इंसान लेकर आ रहे नया रियलिटी शो, 16 कंटेस्टेंट के साथ नगालैंड में खतरनाक स्टंट

मुंबई । ओटीटी पर नया रियलिटी शो दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसका नाम है 'ट्राइबवर्स।' इस शो का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें 16 कंटेस्टेंट...

अनंत अंबानी की पीठ पर चढ़े सलमान खान, बोले- लिख लो, यह आदमी देश को भी उठाएगा

मुंबई । बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की हर पोस्ट चर्चा का विषय बन जाती है। इस कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर...

बॉलीवुड गानों के दीवाने हुए निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा संग डांस वीडियो को याद कर बोले- ‘अपने दिल की सुनों’

मुंबई । आज के दौर में जहां भारतीय सिनेमा की पहुंच दुनिया के हर कोने तक हो चुकी है, वहीं अब विदेशी कलाकार भी बॉलीवुड के रंग में रंगे नजर...

30 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘जेरी मैग्वायर’, टॉम क्रूज ने जाहिर की खुशी

मुंबई । हॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो समय के साथ फीकी नहीं पड़तीं बल्कि हर दौर में नई लगती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है 'जेरी मैग्वायर',...

धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता में मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील का बड़ा योगदान, आदित्य धर ने की जमकर तारीफ

मुंबई । जब कोई फिल्म हिट होती है, तो उसके पीछे पूरी टीम का पूरा योगदान रहता है। लेखक फिल्म की स्क्रिप्ट को लिखता है, तो निर्देशक उसे पर्दे पर...

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

मुंबई । फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू...

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेगी पुराने दौर की बारीकियां

मुंबई । निर्देशक इम्तियाज अली अपनी आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म विभाजन के दौर को पृष्ठभूमि में रखकर प्यार, यादों और घर वापसी की...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

‘जना नायकन’ लीक मामले में तमिलनाडु साइबर क्राइम ने शुरू की जांच, छह गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com