क्राइम की टूटेगी रीढ़, बढ़ेगी अपराधियों की मुश्किलें, इस दिन आ रहे हैं ‘इंस्पेक्टर जेंडे’

मुंबई । मनोज बाजपेयी एक बार फिर पुलिस अधिकारी की भूमिका में अपराधियों के होश उड़ाते नजर आएंगे। सच्ची घटनाओं पर बनी मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ स्टारर फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

मेकर्स ने बताया कि फिल्म 5 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और इसमें मनोज बाजपेयी इंस्पेक्टर मधुकर जेंडे की भूमिका में हैं, जबकि जिम सर्भ एक चालाक अपराधी कार्ल भोजराज, जिसे ‘स्विमसूट किलर’ के नाम से जाना जाता है, का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन चिन्मय डी. मांडलेकर ने किया है।

प्रोड्यूसर ओम राउत ने बताया, “इंस्पेक्टर जेंडे की कहानी ऐसी है, जिसे देखा और याद किया जाना चाहिए। यह एक रोमांचक कहानी है, जो मनोरंजक होने के साथ प्रेरणादायक भी है। मेरे पिता का सपना था कि इस इंस्पेक्टर पर फिल्म बने।”

उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स के साथ इस फिल्म को बनाना एक शानदार अनुभव रहा। सह-निर्माता जय शेवकरमणि ने कहा, “नेटफ्लिक्स हमेशा से अनोखी कहानियों का समर्थन करता आया है। विश्व भर के दर्शकों तक पहुंचाने की क्षमता ने इस फिल्म के लिए सही मंच बनाया है। इंस्पेक्टर जेंडे एक ऐसा हीरो है, जिसकी कहानी लोगों को जरूर देखनी चाहिए।”

‘इंस्पेक्टर जेंडे’ क्राइम, कॉमेडी और पुरानी यादों का मिश्रण है, जो दर्शकों को उस दौर में ले जाती है जब पुलिसवाले अपनी सूझबूझ और दृढ़ संकल्प से अपराधियों को पकड़ते थे।

कहानी साल 1970 और 1980 के दशक के मुंबई की है, जब कुख्यात ‘स्विमसूट किलर’ तिहाड़ जेल से भाग जाता है। इसके बाद इंस्पेक्टर जेंडे और अपराधी के बीच एक रोमांचक चूहे-बिल्ली का खेल शुरू होता है।

नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने कहा, “यह फिल्म पुलिस और अपराधियों के बीच की कहानी को नए अंदाज में पेश करती है। क्राइम और कॉमेडी की पुट के साथ इसे और भी खास बनाया गया।

चिन्मय डी. मांडलेकर के निर्देशन में बनी फिल्म में मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ के साथ भालचंद्र कदम, सचिन खेडेकर, गिरिजा ओक और हरीश दुधाडे जैसे एक्टर्स भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

आईएएनएस

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

मुंबई । बिहार की एक सीधी-सादी लड़की से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा को अब अच्छी फिल्मों की तलाश है। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की...

अदा शर्मा फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

मुंबई । अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म 'गवर्नर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर...

‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में आयोजित 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' नाम के इवेंट को लेकर मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं अदिति गोवित्रीकर ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान अदिति ने कहा कि...

मर्डर मिस्ट्री सुलझाने निकले शेन निगम, ‘ड्रिडम’ में निभाएंगे युवा पुलिस अफसर का किरदार

चेन्नई । मलयालम सिनेमा में इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्मों का अलग ही दौर देखने को मिल रहा है। दर्शक अब ऐसी कहानियां पसंद कर रहे हैं, जिनमें रहस्य, सस्पेंस...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

admin

Read Previous

मैत्री मूवी मेकर्स ने ‘श्रीमंतुडु’ के 10 साल पूरे होने पर महेश बाबू का जताया आभार

Read Next

डोनाल्ड ट्रंप का 50 प्रतिशत वाला टैरिफ बम, भारत के लिए ‘अब्बा-डब्बा-जब्बा’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com