एक्टर सोनू सूद ने बच्चों के लिए सरकार से की ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर कदम उठाने की गुजारिश

मुंबई । सोशल मीडिया के जरिए 16 से कम उम्र के बच्चों पर पड़ रहे गलत प्रभाव को देखते हुए हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने कई प्लेटफॉर्म को बच्चों के लिए पूरी तरह से बैन कर दिया है। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले का स्वागत किया है और अपनी सरकार से भी ऐसा ही फैसला लेने की अपील की है।

सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “ऑस्ट्रेलिया जैसे देश पहले ही 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को पूरी तरह बैन कर चुके हैं और अब समय आ चुका है कि भारत को भी ऐसा करना चाहिए। हमारे बच्चे भी असली बचपन जीने के हकदार हैं। उन्हें भी फैमिली के साथ बॉन्ड बनाने का मौका मिलना चाहिए और सबसे ज्यादा जरूरी है स्क्रीन के एडिक्शन से आजादी।”

उन्होंने आगे लिखा, “हमारी सरकार को भी बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए और दुनिया के सामने अच्छा उदाहरण पेश करने के लिए ऐसे कदम उठाने चाहिए तो चलिए अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आज कुछ बेहतर किया जाए।”

हमारे देश में 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर कोई ठोस कानून नहीं है। सोशल मीडिया पर अडल्ट्री के लिए कानून बनाया है, जिसमें किसी तरह का वीडियो डालने से पहले ‘नॉट फॉर किड्स’ ऑप्शन चूज करना पड़ता है। ये सेटिंग फिर कुछ वीडियो को बच्चों तक पहुंचने से रोकती है लेकिन पूर्ण नियंत्रण नहीं देती। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उसकी पहुंच किसी भी उपभोक्ता तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, इसी साल सरकार ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन कानून लागू किया है जिसके तहत सोशल मीडिया की बड़ी कंपनियों को 18 साल से कम उम्र के बच्चों का अकाउंट बनाने से पहले उनके माता-पिता से परमिशन लेनी होगी।

इस नियम से ऑनलाइन डाटा को सुरक्षित रखने पर ज्यादा जोर दिया गया, न कि बच्चों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए। ऑस्ट्रेलिया द्वारा उठाए गए इस जरूरी कदम की सराहना हर तरफ हो रही है। सोशल मीडिया की पहुंच इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि कोई भी गलत वीडियो के वायरल होने के बाद उन पर कार्रवाई करने की मांग उठती है। हाल ही में रणवीर अलाहाबादिया और समय रैना के कॉमेडी शो में भी कुछ ऐसा ही देखा गया था। शो में माता-पिता और महिलाओं को लेकर कॉमेडी के नाम पर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं, लेकिन ऐसे एपिसोड के प्रसारण और कंटेंट को लेकर देश में कोई नियम नहीं है।

–आईएएनएस

विवेक ओबेरॉय ने दायर किया पर्सनैलिटी राइट्स केस, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठाया है। उन्होंने अपनी छवि और पहचान के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

मुंबई । मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की घटना के बाद पूरे मनोरंजन जगत में चिंता का माहौल है। इस घटना को लेकर अब प्रोड्यूसर्स...

अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, ‘ऐश्वर्य’ की चाबी भी, शादी के बाद जूनियर बच्चन बने सिल्वर स्क्रीन के ‘जादूगर’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय का आना किस्मत की चाबी की तरह थी, जिसने उनके जीवन और करियर के कई बंद दरवाजे धीरे-धीरे खोल...

नेटफ्लिक्स पर लौट रहे ‘ढिंढोरा’ और सैफ अली खान, जानें अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की पूरी लिस्ट

मुंबई । नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया। ये प्रोजेक्ट मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों के सामाजिक और...

‘मैंने सोचा था, मैं लौटूंगी,’ 16 साल बाद निर्माता की कुर्सी पर वापस आईं सौंदर्या रजनीकांत

मुंबई । तमिल सिनेमा की जानी-मानी हस्ती और अनुभवी फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद वह फिल्म निर्माण की दुनिया में वापसी कर...

फायरिंग के वक्त घर पर मौजूद थे रोहित शेट्टी, सामने आई अहम जानकारी

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, जिस वक्त फायरिंग हुई...

अनोखे ट्विस्ट के साथ आज से देखें ‘द 50’, इस शो से लिया फॉर्मेट का आइडिया

मुंबई । रियलिटी शो की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। अब ऐसा ही एक नया शो दर्शकों के लिए रविवार यानी 1 फरवरी से शुरू...

दिल्ली में खुला अनुपम खेर का नया एक्टिंग स्कूल, कहा, राजधानी अब साहस और कला का घर बन गई

मुंबई । हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर सिनेमा में वर्सटाइल एक्टिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खुद हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, लेकिन...

सिंगिंग ने खोला रास्ता, फिल्मों ने बनाया निरहुआ को भोजपुरी का सुपरस्टार

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा में जब भी टॉप एक्टर्स की बात होती है, तो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आज भोजपुरी इंडस्ट्री में...

‘गांधी टॉक्स’ की रिलीज को लेकर उत्साहित अदिति राव हैदरी, कहा- ‘इसमें शब्द नहीं , एहसास बोलेंगे’

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी कोई अलग फिल्म आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक अलग किस्म की फिल्म 'गांधी टॉक्स' शुक्रवार...

‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!’, झकझोर देगा ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर

मुंबई । फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोइज बियॉन्ड' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पहली 'द केरल स्टोरी' की कहानी...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

admin

Read Previous

दिलीप कुमार की जयंती पर जैकी श्रॉफ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Read Next

सलमान खान के पर्सनालिटी राइट्स मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को दिया 3 दिन में कार्रवाई का निर्देश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com