एआर रहमान और एमएम कीरावानी संग वेव्स में पहुंचे अनुपम खेर, पोज देते नजर आए अभिनेता

मुंबई । अभिनेता-निर्देशक अनुपम खेर मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, जहां वह वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट में शामिल हुए। खेर के साथ म्यूजिक कंपोजर-सिंगर एआर रहमान और एमएम कीरावानी भी नजर आए। खेर ने उनके साथ पोस्ट शेयर कर छोटा सा कैप्शन भी दिया।

इंस्टाग्राम पर एआर रहमान और एमएम कीरावानी संग पोस्ट शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पीहैप्पी म्यूजिक, ऑस्कर, एक्टर…।”

शेयर की गई तस्वीर में एमएम कीरावानी और रहमान उनके साथ तस्वीर के लिए पोज देते कैमरे में कैद हुए।

अभिनेता अनुपम खेर ने ‘वेव्स’ को ऐतिहासिक और शानदार बताया। उन्होंने कहा, “इस ऐतिहासिक समिट का आयोजन मुंबई में चल रहा है, जिसमें 100 से भी ज्यादा देश शामिल हो रहे हैं। आज तरक्की कर, आगे बढ़ने का समय है। कोलैबोरेशन का समय है, जब हम जापान, जर्मनी या दुनिया के अन्य हिस्सों से आए फिल्म निर्माता-निर्देशकों के साथ काम करते हैं। भारत आज ऐसे इवेंट को आयोजित कर रहा है, जिसमें दुनियाभर के लोग जुट रहे हैं। इससे फिल्म इंडस्ट्री, लोकल एक्टर्स, थिएटर कलाकारों को आगे बढ़ने का नया और बड़ा मंच मिल रहा है।”

इसके साथ ही खेर ने नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के जियो सेंटर की भी तारीफ की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो खेर की अपकमिंग फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। अभिनेता लगातार पोस्ट शेयर कर दर्शकों को अपडेट देते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने पोस्ट के साथ फिल्म के मुख्य किरदार तन्वी से मुलाकात करवाई और कहा कि वह अलग है, मगर कमजोर नहीं।

इससे पहले शेयर किए गए पोस्ट में अभिनेता अनुपम खेर ने बताया कि ‘तन्वी द ग्रेट’ के साथ 23 साल बाद उन्होंने डायरेक्टर की टी-शर्ट पहनी है।

अनुपम खेर के निर्देशन में तैयार फिल्म में ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी ने संगीत दिया है। फिल्म का निर्माण अनुपम खेर स्टूडियोज ने एनएफडीसी (राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम) के साथ मिलकर किया है।

‘तन्वी द ग्रेट’ की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 3.6.0.) in /home/indiavfh/public_html/wp-includes/functions.php on line 5833
https://www.indianewsstream.com/hindi/economics/%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82"> Read Previous

वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच पूनम गुप्ता ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर का पदभार संभाला

Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 3.6.0.) in /home/indiavfh/public_html/wp-includes/functions.php on line 5833
https://www.indianewsstream.com/hindi/economics/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%a8-%e0%a4%b8"> Read Next

इजरायली सेना का दावा, यमन से दागी गई दो मिसाइलों को मार गिराया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com