इरफान की डेथ एनिवर्सरी पर छलका शूजित सरकार का दर्द, बताया ‘कितनी कमी खलती है’

मुंबई । दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पांचवीं डेथ एनिवर्सरी पर फिल्म निर्माता-निर्देशक शूजित सरकार ने उनके लिए एक खूबसूरत और भावनाओं से भरा लेटर लिखा। सोशल मीडिया पर पोस्ट को शेयर कर उन्होंने अपने दर्द को बयां करने के साथ ही बताया कि वह इरफान को कितना मिस कर रहे हैं।

दिवंगत अभिनेता की तारीफ करते हुए शूजित सरकार ने कैप्शन में लिखा, “डियर इरफान, तुम जहां भी होंगे, मुझे पता है कि बहुत अच्छा कर रहे होगे। तुमने वहां पर भी शायद कई दोस्त बना लिए होंगे और मुझे यकीन है कि लोग तुम्हारे आकर्षण के दीवाने हो गए होंगे, जैसे हम सब तुम्हारे दीवाने हैं।” उन्होंने आगे लिखा, “मैं यहां पर ठीक हूं। लेकिन एक बात है जो शायद तुम नहीं जानते इरफान – यहां लोग तुम्हें कितना प्यार करते हैं और तुम्हारी कितनी कमी खलती है।”

उन्होंने आगे लिखा, “मुझे हमारा साथ में झाल मुरी खाना, साथ बिताए खूबसूरत समय, हंसी-मजाक की याद आती है। जीवन पर तुम्हारे विचार मुझे हमेशा से आकर्षक लगते थे। मैं उन पलों को संजोकर रखता हूं। जब तुम लंदन में थे, तब अध्यात्म और साइंस के बारे में हमारी लंबी बातचीत याद है? वो बातें कितनी गहरी होती थीं।”

सरकार ने बताया कि उनके पास इरफान की सुझाई किताबें हैं। उन्होंने लिखा, “मेरे पास तुम्हारी सुझाई हुई किताबें हैं और मैं अक्सर जीवन और मृत्यु पर हुई हमारी चर्चाओं के बारे में सोचता हूं। तुम्हारी मुस्कान और तुम्हारी वो रहस्यमयी आंखें मेरी यादों में बसी हुई हैं। तुम्हारे बिना हर दिन जीना मुश्किल है, आसान नहीं है। यह एक बड़ा खालीपन है।”

इरफान खान के दोनों बच्चों बाबिल, अयान और पत्नी सुतापा का जिक्र करते हुए शूजित ने आगे लिखा, “इरफान, मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि बाबिल और अयान ठीक हैं। बाबिल और मैं साथ में फुटबॉल खेलते हैं और मैं उसके लिए अभिभावक बन चुका हूं। चिंता मत करो, मैं उनका ख्याल रख रहा हूं। सुतापा और मैं अक्सर बात करते हैं। रॉनी के साथ मिलकर हमने बाबिल के लिए एक प्रोजेक्ट को पूरा किया है। वह एक बेहतरीन कलाकार बन रहा है, धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहा है। मुझे यकीन है कि वह सही रास्ते पर है, जैसा कि तुमने उसके लिए सोचा था।”

पोस्ट के अंत में सरकार ने आगे लिखा, “मुझे पता है कि तुम जहां भी हो, वहां से हम सबको देख रहे होगे और यह सुकून देने वाली बात है। बात करने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन अभी के लिए बस इतना ही, मैं अब अलविदा कहूंगा, दोस्त। ढेर सारा प्यार। तुम्हारा शूजित दा।”

बता दें, इरफान खान ने शूजित सरकार के साथ साल 2015 में आई फिल्म ‘पीकू’ में काम किया था। फिल्म का निर्माण एनपी सिंह, रॉनी लाहिरी और स्नेहा रजनी ने किया है। फिल्म में इरफान के साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म में मौसमी चटर्जी, जीशु सेनगुप्ता और रघुबीर यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं।

–आईएएनएस

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

admin

Read Previous

आईपीएल के इतिहास में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक साथ ध्वस्त कर दिए इतने रिकॉर्ड

Read Next

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पहलगाम हमले पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com